|

NewsLink360, Worlds No.1 News Portal

55

दिग्वेश राठी नहीं सुधरेंगे! प्रियांश आर्य को आउट करने के बाद दिया नोट बुक सैंड ऑफ, क्लेश होते-होते बचा

Author: Ajay Kumar

Published: 17-08-2026, 2:36 AM


होमखेलक्रिकेट

प्रियांश आर्य को आउट करने के बाद दिग्वेश राठी का नोटबुक सैंड ऑफ वायरल

Last Updated:

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में प्रियांश आर्य और दिग्वेश राठी के बीच बवाल होते-होते बच गया. आउट दिल्ली वारियर्स के लिए खेलने वाले प्रियांश आर्य को दिग्वेश ने जब आउट किया तो उन्होंने नोटबुक सैंड ऑफ देकर जश्न मनाया. हालांकि, अच्छी बात ये रही की प्रियांश ने इस पर रिएक्शन नहीं किया, जिसके कारण मामला आगे नहीं बढ़ा.

प्रियांश आर्य को आउट करने के बाद दिग्वेश राठी का नोटबुक सैंड ऑफ वायरलZoom

दिग्वेश राठी ने दिया प्रियांश आर्य को दिया नोटबुक सैंडऑफ

नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 29वें मैच में एक बड़ा क्लेश होते-होत रह गया. मुकाबला आउट दिल्ली वारियर्स और पुरानी दिल्ली 6 के बीच था. इस मैच में आउट दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी थी. ओपनर प्रियांश आर्य और यजस शर्मा ने मिलकर टीम को धुआंधार शुरुआत दिलाई. हालांकि, प्रियांश आर्य उतनी अच्छी लय में दिखे और सिर्फ 30 रन बनाकर आउट हुए. प्रियांश को पुरानी दिल्ली के स्पिनर दिग्वेश राठी ने अपनी फिरकी में फंसाया.

प्रियांश को आउट करने के बाद दिग्वेश राठी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.ऐसे में उन्होंने अपने ट्रेडमार्क वाला नोटबुक सैंड ऑफ सेलिब्रेशन कर दिया, जिसके लिए उन्हें कई बार फटकार लग चुकी है. हालांकि, टूर्नामेंट में खराब फॉर्म में चल रहे प्रियांश दिग्वेश के सेलिब्रेशन पर शांत रहे और वह निराश होकर चुपचाप पवेलियन वापस लौटे. अगर प्रियांश आर्य, दिग्वेश के सेलिब्रेशन पर कुछ रिएक्ट कर देते तो फिर भारी बवाल हो सकता है.



Source link

Author: Ajay Kumar

Tech Enthusiast | Law & Accounting Expert | Web Developer | Blogger | Tally & SAP Specialist

Leave a Comment

Plugin developed by ProSEOBlogger
WhatsApp
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free Ypl themes.
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes