India vs Sri Lanka, 1st Test Day-3 Live score: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. तीसरे दिन के खेल के पहले ही ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा आउट हो गए, जिससे टीम इंडिया की पारी 462 रन पर सिमट गई है. भारतीय टीम दूसरे दिन के स्कोर पर में सिर्फ 2 रन ही जोड़ पाई. टीम इंडिया के लिए पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल ने 167 और केएल राहुल ने 82 रनों की पारी खेली. इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने भी 51 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में श्रीलंका के लिए प्रभाथ जयसूर्या ने 4 और केशरा नुवानथा के खाते में 3 विकेट आया है. टीम इंडिया की पहली पारी के जवाब में अब श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू होगी तो मेजबान टीम के सामने कड़ी चुनौती होगी.
IND vs SL, 1st Test Day-3 Live: मानव सुथार को मिला दूसरा विकेट
मानव सुथार ने अपनी दमदार गेंदबाजी श्रीलंका को तीसरा झटका दिया है. श्रीलंका के लिए लहिरु उदारा 27 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह श्रीलंका ने 53 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवाया.
IND vs SL, 1st Test Day-3 Live: श्रीलंका की फिफ्टी हुई पूरी
शुरुआती झटके से उबरते हुए श्रीलंका ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है. श्रीलंका के लिए लाहिरु उदारा ने 27 और कामेंदु मेंडिस ने 12 रन बनाए. आउट होने वाले बल्लेबाज निशान फर्नांडो और दिनेश चांदीमल हैं.
IND vs SL, 1st Test Day-3 Live: मानव सुथार ने पहली गेंद पर लिया विकेट
भारत के लिए 8वां ओवर करने आए मानव सुथार ने अपनी पहली ही गेंद पर दिनेश चांदीमल को चलता कर दिया. इस तरह श्रीलंका को 27 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा. दिनेश चांदीमल 16 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए.
IND vs SL, 1st Test Day-3 Live: श्रीलंका की बल्लेबाजी हुई शुरू
भारत की पहली पारी को 462 रनों पर समेटने के बाद श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. मोहम्मद सिराज ने पारी के पहले ओर की दूसरी ही गेंद पर टीम इंडिया को पहली सफलता दी है. इस तरह श्रीलंका ने बिना कोई रन बनाए पहला विकेट गंवा दिया है.
IND vs SL, 1st Test Day-3 Live: भारत की पहली 462 रनों पर सिमटी
श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच के तीसरे दिन के पहले ही ओवर में भारत की पारी 462 रन पर सिमट गई. टीम इंडिया का आखिरी विकेट प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में गिरा. टीम इंडिया के लिए पारी में देवदत्त पडिक्कल ने दमदार खेल दिखाते हुए 162 रनों की पारी खेली. इसके अलावा केएल राहुल ने 82 और ध्रुव जुरेल ने भी 51 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा प्रभात जयसूर्या ने 4 विकेट अपने नाम किए.
IND vs SL, 1st Test Day-3 Live: भारत-श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच का तीसरा दिन समय से शुरू हो गया है. प्रसिद्ध कृष्णा टीम इंडिया के लिए स्ट्राइक ले रहे हैं. दूसरे छोर पर कुलदीप यादव उनका साथ निभाने के लिए खड़े हैं. भारतीय टीम 460 रनों से अपनी पारी आगे बढ़ा रहे हैं.
IND vs SL, 1st Test Day-3 Live: प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतरे खिलाड़ी
बारिश रुकने के बाद प्रैक्टिस के लिए भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतर चुके हैं. गेंदबाज वार्मअप कर रहे हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि टीम इंडिया ने जल्द अपनी पारी को घोषित करेगी.
IND vs SL, 1st Test Day-3 Live: कैसा रहेगा आज गॉल में मौसम
भारत-श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले मैच के तीसरे दिन की बात करें तो सुबह का मौसम चिंताजनक रहने वाला है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह के समय बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में दूसरे दिन की तरह आज भी खेल के शुरू होने में देरी हो सकती है.
IND vs SL, 1st Test Day-3 Live: भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक
टीम इंडिया के लिए पारी में देवदत्त पडिक्कल ने कमाल का प्रदर्शन किया. दूसरे दिन पडिक्कल 167 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा केएल राहुल ने 82 और ध्रुव जुरेल ने 51 रनों का योगदान दिया, जिससे भारतीय टीम का स्कोर 400 रन के पार पहुंचा.
IND vs SL, 1st Test Day-3 Live: भारत और श्रीलंका के बीच आज गॉल टेस्ट का तीसरा दिन
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. खेल का दूसरा दिन बारिश से प्रभावित रहा, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन बनाकर अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है. दिन की समाप्ति पर कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा नाबाद लौटे थे.


