Last Updated:
Ravindra Jadeja Keshara Nuwantha Wicket: बात ये नहीं है कि केशरा नुवंता आउट हुए, चर्चा इस बात की है कि वह किस अंदाज में आउट हुए. जडेजा की बॉल पर शॉट जमाया और बॉल सिली पॉइंट पर खड़े यशस्वी जायसवाल को लगी. कायदे से गेंद वही मैदान पर गिर जानी थी, लेकिन होनी को तो कुछ और ही मंजूर था. बदकिस्मती से ये विकेट श्रीलंका के खिलाफ गया.
रवींद्र जडेजा की बॉल पर वाया जायसवाल, गिल ने पकड़ा मजेदार कैच
गॉल: वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि जब किस्मत खराब हो तो ऊंट में बैठे आदमी को भी कुत्ता काट लेता है. सोमवार को टेस्ट मैच के तीसरे दिन केशरा नुवंता के साथ यही हुआ. गॉल में भारत और श्रीलंका के बीच जारी टेस्ट मैच में नुवंता बेहद बदकिस्मत अंदाज में आउट हुए. सीनियर स्पिनर रवींद्र जडेजा ने ऑफ स्टंप लाइन के बाहर से गेंद को टर्न कराया.
पहले यशस्वी के शरीर से टकराई फिर उछली गेंद
केशरा नुवंता ने उस गेंद पर अपिश ड्राइव किया, जो सिली पॉइंट पर खड़े फील्डर यशस्वी जायसवाल को बेहद जोर से लगी और उनके शरीर से टकराकर गेंद हवा में उछल गई, जहां शॉर्ट कवर्स पर मुस्तैद कप्तान शुभमन गिल ने ऑन साइड की ओर भागते हुए उसे लपक लिया. किसी को पता नहीं लगा कि आखिरी नुवंता आउट कैसे हुए.
Instagram पर यह पोस्ट देखें


