|

NewsLink360, Worlds No.1 News Portal

48

मेरे साथ बहुत गलत हुआ… IPL से 2 साल का बैन झेल हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, बताया शतक के बाद कैसे बर्बाद हुई थी उनकी बैटिंग!

Author: Ajay Kumar

Published: 18-08-2026, 1:14 AM


होमखेलक्रिकेट

मेरे साथ बहुत गलत हुआ… IPL से 2 साल का बैन झेल हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी

Last Updated:

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हैरी ब्रूक पर आईपीएल में 2 साल का बैन लगा हुआ है. ब्रूक पर ये बैन इसलिए लगाया गया है, क्योंकि उन्होंने ऑक्शन में बिकने बावजूद टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया. ब्रूक आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए शतक भी लगा चुके हैं, लेकिन उसके बाद से उन्हें मौका नहीं मिल पाया है.

मेरे साथ बहुत गलत हुआ... IPL से 2 साल का बैन झेल हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पीZoom

इंग्लैंड के लिमिटेड ओवरों के कैप्टन हैरी ब्रूक

नई दिल्ली: इंग्लैंड के लिमिटेड ओवरों के कैप्टन हैरी ब्रूक ने इंडियन प्रीमियर लीग में हुई आलोचनाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. ब्रूक पर अभी आईपीएल में 2 साल का बैन है. वे आखिरी बार साल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे. उस सीजन में उन्होंने केकेआर के खिलाफ मैच में शतक लगाकर सनसनी मचा दी थी, लेकिन उस शतक के बाद उनकी बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही, जिसके कारण उनकी खूब आलोचना भी हुई है. ऐसे में अब उन्होंने उस घटना का उन पर कितना प्रभाव पड़ा था उस पर बात की है.

आईपीएल 2023 में हैरी ब्रूक केकेआर के खिलाफ शतक बनाने के बावजूद ब्रूक सीजन में कुल 190 रन ही बना सके थे. उस शतकीय पारी के बाद उनका फॉर्म गिर गया और अपने प्रदर्शन को लेकर वे दबाव में आ गए. उस दौर को याद करते हुए ब्रूक ने कहा कि आईपीएल अभियान के दौरान मिले अत्यधिक ध्यान ने उन्हें मैदान पर और मैदान के बाहर, दोनों जगह प्रभावित किया.

आलोचना को अब तारीफ की तरह लेते हैं ब्रूक

ब्रूक ने बीबीसी स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, “जब मैं आईपीएल में था तो सोशल मीडिया और आलोचनाओं के चक्रव्यूह में फंस गया था. इसने मैदान पर या मैदान के बाहर एक व्यक्ति के रूप में मेरी मदद नहीं की. फिर मैंने फैसला किया कि भले ही मैं सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर न रहूं, लेकिन इसे देखने के लिए खुद पहल भी न करूं.” ब्रूक ने कहा कि अब वह आलोचनाओं को एक अलग दृष्टिकोण से देखने की कोशिश करते हैं. उनका मानना है कि आलोचनाएं यह भी समझाती हैं कि लोग उनके खेल पर ध्यान दे रहे हैं.

उन्होंने कहा, “दूसरी ओर मुझे वास्तव में लगता है कि अगर लोग मेरी आलोचना कर रहे हैं और मेरे खेल पर अपनी राय रख रहे हैं तो यह एक तरह की तारीफ है. मैं जानता हूं कि लोगों को अपनी बुराई करते देखना अच्छी बात नहीं है, लेकिन इसका मतलब है कि लोग परवाह करते हैं और उन्हें लगता है कि मैं उस दिन किए गए प्रदर्शन से बेहतर प्रदर्शन कर सकता था.”

2023 के बाद से आईपीएल में नहीं खेले हैं ब्रूक

बता दें कि आईपीएल 2023 के बाद से हैरी ब्रूक फिर इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के द्वारा रिलीज किए जाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 2024 में उन्हें 4 करोड़ रुपए में खरीदा था. हालांकि, अपनी दादी के निधन के कारण वह 2024 सीजन से हट गए थे. दिल्ली कैपिटल्स ने 2025 की मेगा नीलामी में ब्रूक को फिर से 6.25 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को प्राथमिकता देने के लिए वह इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए. इसके बाद, बीसीसीआई के नियमों के तहत ब्रूक पर आईपीएल से दो साल का बैन लगा दिया गया. अब वह 2028 की मेगा नीलामी में इस लीग में वापसी के लिए पात्र होंगे.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें



Source link

Author: Ajay Kumar

Tech Enthusiast | Law & Accounting Expert | Web Developer | Blogger | Tally & SAP Specialist

Leave a Comment

Plugin developed by ProSEOBlogger
WhatsApp
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free Ypl themes.
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes