|

NewsLink360, Worlds No.1 News Portal

55

IND vs AFG: जियो हॉटस्टार नहीं, यहां होगा भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण, नोट कर लीजिए तारीख और समय

Author: Ajay Kumar

Published: 08-09-2026, 8:35 AM


नई दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज शुरुआत 13 सितंबर से हो रही है. इस सीरीज के लिए सोनी स्पोटर्स नेटवर्क ब्रॉडकास्ट राइट्स हासिल किया है. इसका मतलब साफ है कि फैंस सोनी नेटवर्क दोनों टीमों के बीच टक्कर लाइव देख पाएंगे. दोनों टीमें 13 सितंबर को पहला टी20 मैच खेलेंगी. दूसरा मैच 15 सितंबर को और तीसरा 17 सितंबर को अरूण जेटली स्टेडियम पर खेला जायेगा.

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के मुख्य रेवन्यू ऑफिसर और बिजनेस हेड (खेल और अंतरराष्ट्रीय) राजेश कौल ने कहा,‘‘अफगानिस्तान भारत टी20 सीरीज सोनी स्पोटर्स नेटवर्क के क्रिकेट पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाती है और हमारे ‘फेस्टिवल ऑफ स्पोटर्स में एक और रोमांचक प्रतिस्पर्धा को जोड़ती है.’’

वैभव सूर्यवंशी पहली बार भारत में खेलेंगे इंटरनेशनल मैच

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम में ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, तिलक वर्मा हैं जबकि जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा का खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा. वहीं इब्राहिम जदरान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान टीम में राशिद खान, रहमतुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल और अजमतुल्लाह उमरजइ जैसे सितारे हैं.

भारत के खिलाफ सीरीज से खुश है अफगान क्रिकेट बोर्ड

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने कहा ,‘‘ भारत में खेलना हमेशा खास होता है क्योंकि क्रिकेट को लेकर यहां असाधारण जुनून है. इस श्रृंखला से अफगानिस्तान को विश्व क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में से एक के खिलाफ अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा.’’

भारत-अफगानिस्तान का स्क्वाड-

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा.

(नोट: नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा का चयन फिटनेस क्लियरेंस के अधीन है)

अफगानिस्तान टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटे, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकई, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक.



Source link

Author: Ajay Kumar

Tech Enthusiast | Law & Accounting Expert | Web Developer | Blogger | Tally & SAP Specialist

Leave a Comment

Plugin developed by ProSEOBlogger
WhatsApp
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free Ypl themes.
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes