|

NewsLink360, Worlds No.1 News Portal

32

India U19 vs Australia U19: ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले भारतीय U-19 टीम में बड़ा उलटफेर, आनन-फानन में दो प्लेयर्स की एंट्री

Author: Ajay Kumar

Published: 08-09-2026, 9:39 AM


नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस महीने के आखिर में होने वाली घरेलू अंडर-19 सीरीज के लिए भारतीय टीम में दो बड़े बदलाव हुए हैं. उम्र में धोखाधड़ी के मामले में बाहर किए गए रोहित यादव के स्थान पर सौराष्ट्र के आर्यन सवसानी और हरियाणा के तन्मय बलोदा को भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है.

बीसीसीआई ने कहा कि सवसानी और बलोदा क्रमशः एकदिवसीय और बहुदिवसीय भारतीय टीमों में यादव की जगह लेंगे. रोहित यादव को वनडे और बहुदिवसीय दोनों टीम में शामिल किया गया था. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन पर कथित तौर पर अपनी उम्र गलत बताने के आरोप में दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है. बीसीसीआई ने बताया:

जूनियर चयन समिति ने सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के आर्यन सवसानी को रोहित यादव के स्थान पर भारत की अंडर-19 वनडे टीम में, जबकि हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के तन्मय बलोदा को बहुदिवसीय टीम में शामिल किया है.

तीन वनडे और दो बहुदिवसीय मैच की सीरीज
भारत अंडर-19 टीम राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैच और पहला बहुदिवसीय मैच खेलेगी, जबकि दूसरा बहुदिवसीय मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा. तीनों एकदिवसीय मैच क्रमशः 18, 21 और 23 सितंबर को, जबकि दो बहुदिवसीय मैच 27 से 30 सितंबर और पांच से आठ अक्टूबर को खेले जाएंगे.

भारतीय अंडर-19 वनडे स्क्वॉड: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल, आर्यन सवसानी.

बहुदिवसीय मैचों के लिए भारतीय स्क्वॉड: यशबर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उप-कप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर), इशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव, तन्मय बलोदा.

(एजेंसी से इनपुट के साथ)



Source link

Author: Ajay Kumar

Tech Enthusiast | Law & Accounting Expert | Web Developer | Blogger | Tally & SAP Specialist

Leave a Comment

Plugin developed by ProSEOBlogger
WhatsApp
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free Ypl themes.
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes