|

NewsLink360, Worlds No.1 News Portal

57

Rinku Singh: मां ने किया तिलक तो बहन ने दिया सरप्राइज, चैंपियन रिंकू सिंह का भव्य स्वागत

Author: Ajay Kumar

Published: 08-09-2026, 11:44 AM


Last Updated:

Rinku Singh Welcome at home video: अपनी कप्तानी में मेरठ मावेरिक्स को यूपी टी20 लीग 2026 का चैंपियन बनाने वाले रिंकू सिंह का घर पर भव्य स्वागत हुआ. फाइनल में भुवनेश्वर कुमार की टीम लखनऊ फॉल्कन्स को रौंदकर रिंकू जब घर पहुंचे तो उनकी मां और बहन दरवाजे पर तिलक के लिए पहुंची. रिंकू सिंह की बहन नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर किया है.

मां ने किया तिलक तो बहन ने दिया सरप्राइज, चैंपियन रिंकू सिंह का भव्य स्वागतZoom

यूपी टी20 लीग जीतकर घर पहुंचे रिंकू सिंह का भव्य स्वागत.

नई दिल्ली. भारतीय टी20 टीम के मैच फिनिशर रिंकू सिंह ने मेरठ मावेरिक्स को यूपी टी20 लीग 2026 का खिताब जिताया. उनकी कप्तानी में मेरठ टीम ने फाइनल में लखनऊ फॉल्कन्स को शिकस्त देकर ट्रॉफी जीती. यूपी टी20 लीग के चैंपियन बनने के बाद रिंकू जब अलीगढ स्थित अपने घर ‘वीना पैलैस’ पहुंचे तो उनका परिवारजनों ने जोरदार स्वागत किया गया. रिंकू की बहन नेहा सिंह ने वेलकम का वीडियो और कुल झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर भी की हैं.

मां ने किया तिलक तो बहन ने दिया सरप्राइज
नेहा सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देख सकते हैं कि रिंकू सिंह के स्वागत के लिए मां और बहन फूलों से सजी आरती की थाली लिए गेट पर पहुंचती हैं. इसके बाद मां रिंकू का तिलक करके उन्हें माला पहनाती हैं. उनकी बहन नेहा ने रिंकू के लिए एक खास सरप्राइज तैयार किया था. तिलक होने के बाद रिंकू की बहन अपने हाथ से उनकी आंख बंद करके घर के दरवाजे तक लेकर जाती हैं, जहां फूलों से वेलकम लिखा होता है. यह देखने के बाद रिंकू काफी खुश हुए. इसके बाद रिंकू घर के अंदर प्रवेश करते हैं.’

View this post on Instagram





Source link

Author: Ajay Kumar

Tech Enthusiast | Law & Accounting Expert | Web Developer | Blogger | Tally & SAP Specialist

Leave a Comment

Plugin developed by ProSEOBlogger
WhatsApp
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free Ypl themes.
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes