|

NewsLink360, Worlds No.1 News Portal

66

ऐसा नहीं कर सकते तुम… स्टीव स्मिथ की बचकानी हरकत पर डेविड वॉर्नर ने जमकर सुनाया, सरेआम उतारी इज्जत

Author: Ajay Kumar

Published: 16-08-2026, 1:59 AM


होमखेलक्रिकेट

ऐसा नहीं कर सकते तुम.. स्मिथ की बचकानी हरकत पर भड़के वॉर्नर, सरेआम उतारी इज्जत

Last Updated:

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब है. ऑस्ट्रेलिया की दुर्दशा की वजह टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का फेल होना है. इस दौरान कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने मैदान पर जिस तरह की हरकत की उससे पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर बुरी तरह से निराश नजर आए, जिसके कारण उन्होंने कमेंट्री में सबके स्टीव स्मिथ की क्लास लगा दी.

ऐसा नहीं कर सकते तुम.. स्मिथ की बचकानी हरकत पर भड़के वॉर्नर, सरेआम उतारी इज्जतZoom

स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को स्टीव स्मिथ के एक रिव्यू पर उन्हें जमकर सुनाया. वॉर्नर ने कहा कि उन्हें स्मिथ द्वारा अंपायर के फैसले को चुनौती देने से कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन उन्होंने इस बात पर सवाल उठाया कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने अंपायर कुमार धर्मसेना के उंगली उठाने से पहले ही रिव्यू का इशारा क्यों कर दिया.

यह घटना 14वें ओवर में हुई जब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 40 रन पर 2 विकेट था. इबादत हुसैन ने ऑफ-स्टंप के बाहर गेंद फेंकी जिस पर स्मिथ ने बड़ा ड्राइव लगाने की कोशिश की, लेकिन जब गेंद बल्ले के पास से गुजरी तो एक आवाज सुनाई दी, जिसके बाद हुसैन और विकेटकीपर लिटन दास ने अपील की. इस अपील पर जैसे ही धर्मसेना ने अपनी उंगली उठानी शुरू की, स्मिथ ने तुरंत ही रिव्यू के लिए टी का इशारा कर दिया. स्मिथ के इशारे के बाद अंपायर भी कुछ देर के लिए असहज हो गए. हालांकि, अंपायर ने फिर टीवी रिप्ले के लिए अपने फैसले को रेफर कर दिया.

रिव्यू में नॉट आउट निकले थे स्टीव स्मिथ 

ऑन-एयर टिप्पणी करते हुए वॉर्नर ने कहा, “स्टीव ने जिस तरह से प्रतिक्रिया दी, मुझे वह तरीका बिल्कुल पसंद नहीं आया. आप ऐसा नहीं कर सकते.” जब कमेंटेटर ब्रेंडन जुलियन ने ध्यान दिलाया कि स्मिथ को पूरा यकीन था कि वह आउट नहीं हैं और उन्होंने बहुत तेजी से रिव्यू लिया, तो वॉर्नर ने अपनी बात दोहराते हुए कहा, “मेरा मानना है कि आप ऐसा बिल्कुल नहीं कर सकते!”

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर केरी ओ’कीफ ने भी इस घटना को बेहद अजीब बताया. उन्होंने कहा, “टेस्ट क्रिकेट में यह एक अजीब घटना है कि अंपायर द्वारा फैसला सुनाने से पहले ही कोई बल्लेबाज रिव्यू के लिए चला गया.” आखिरकार रिव्यू में स्मिथ का अनुमान सही साबित हुआ. रीप्ले से पता चला कि वह आवाज बल्ले के गेंद से टकराने की नहीं, बल्कि जमीन पर लगने की थी.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें



Source link

Author: Ajay Kumar

Tech Enthusiast | Law & Accounting Expert | Web Developer | Blogger | Tally & SAP Specialist

Leave a Comment

Plugin developed by ProSEOBlogger
WhatsApp
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free Ypl themes.
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes