|

NewsLink360, Worlds No.1 News Portal

48

टेस्ट में बिना शतक बनाए सबसे ज्यादा रन, इस अनचाहे वर्ल्ड रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा; 33 साल का बल्लेबाज इतिहास बदलने की ओर बढ़ रहा

Author: Ajay Kumar

Published: 18-08-2026, 12:06 AM


होमखेलक्रिकेट

टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन, इस अनचाहे वर्ल्ड रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा

Last Updated:

most runs in test cricket without a hundred: टेस्ट करियर में बिना कोई शतक लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने का अनचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड शेन वॉर्न के नाम दर्ज है. उन्होंने 145 टेस्ट मैचों के अपने करियर में 3154 रन बनाए, लेकिन कभी शतक नहीं जड़ा. अब उनका यह रिकॉर्ड न चाहते हुए भी एक बल्लेबाज तोड़ने की ओर बढ़ रहा है. यह बल्लेबाज और कोई नहीं, बल्कि अब तक 55 टेस्ट खेल चुके श्रीलंकाई बल्लेबाज निरोशन डिकवेला हैं.

टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन, इस अनचाहे वर्ल्ड रिकॉर्ड पर मंडराया खतराZoom

निरोशन डिकवेला टेस्ट में बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं.

नई दिल्ली. श्रीलंका के 33 वर्षीय बल्लेबाज निरोशन डिकवेला एक ऐसे अनचाहे रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रहे हैं, जो शायद ही कोई क्रिकेटर अपने नाम करना चाहेगा. ये रिकॉर्ड है टेस्ट क्रिकेट में बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने का. वैसे तो ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर नाम शेन वॉर्न के नाम है, लेकिन डिकवेला अगर अगले कुछ मैचों में शतक जड़ने में सफल नहीं रहे तो वॉर्न को पीछे छोड़कर इस अनचाहे रिकॉर्ड पर कब्जा जमा लेंगे. वह बिना शतक के सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं.

गॉल टेस्ट में 80 रन बनाकर हो गए आउट
डिकवेला अब तक के अपने टेस्ट करियर में 55 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, लेकिन बदकिस्मती देखिए कि एक भी शतक नहीं आया है. इस दौरान उन्होंने 2837 रन बनाए हैं, जो बिना शतक लगाए टेस्ट में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं. गॉल में भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच की पहली पारी में डिकवेला के पास अपना पहला टेस्ट शतक बनाना का शानदार मौका था, लेकिन 80 रन बनाकर आउट हो गए.

वॉर्न के रिकॉर्ड के बेहद करीब डिकवेला
डिकवेला के सामने सबसे बड़ा आंकड़ा ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का है. वॉर्न ने टेस्ट क्रिकेट में 3154 रन बनाए थे, लेकिन उनके नाम भी कोई टेस्ट शतक नहीं था. डिकवेला के खाते में फिलहाल 2837 रन हैं. यानी वह वॉर्न के रिकॉर्ड से 317 रन पीछे हैं. अगर डिकवेला आगे भी बिना शतक लगाए रन बनाते रहे, तो वह वॉर्न के इस अनचाहे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे. खास बात यह है कि डिकवेला बल्लेबाज हैं और उनके पास लगातार रन बनाने के अधिक मौके भी रहे हैं, इसलिए यह रिकॉर्ड अब खतरे में दिखाई देता है.

पहले से ही नाम है एक अनचाहा रिकॉर्ड
डिकवेला सिर्फ बिना शतक के सर्वाधिक रन बनाने की दौड़ में ही आगे नहीं हैं, बल्कि 50 या उससे ज्यादा रन की पारियों के मामले में भी उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड बना रखा है. डिकवेला ने टेस्ट क्रिकेट में बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा 23 बार 50+ स्कोर बनाया है. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 96 रन रहा है. यानी वह कई बार शतक के बेहद करीब पहुंचे, लेकिन तीन अंकों का आंकड़ा नहीं छू सके. इस मामले में भारत के चेतन चौहान दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने बिना शतक लगाए टेस्ट में 16 बार 50+ का स्कोर बनाया था. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 97 रन रहा. डिकवेला के नाम उनसे सात ज्यादा 50+ स्कोर हैं.

इस अनचाही लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के दो बड़े नाम भी शामिल हैं. केन मैके और मिचेल स्टार्क ने बिना टेस्ट शतक लगाए 13-13 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया. मैके का सर्वोच्च स्कोर 89 रहा, जबकि स्टार्क 99 रन पर भी आउट हो चुके हैं. शेन वॉर्न ने बिना शतक लगाए 12 बार 50+ का स्कोर बनाया था. उनका सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर भी 99 रन रहा. यानी वॉर्न अपने करियर में शतक के बेहद करीब पहुंचकर भी तीन अंकों तक नहीं पहुंच पाए.

नहीं बनाया शतक तो बदल जाएगा इतिहास
डिकवेला का रिकॉर्ड इसलिए भी दिलचस्प है, क्योंकि वह विकेटकीपर-बल्लेबाज रहे हैं और टेस्ट क्रिकेट में लंबा समय बिताया है. उनके नाम 23 अर्धशतक हैं, लेकिन एक भी शतक नहीं. अब उनकी हर बड़ी पारी इस रिकॉर्ड को और खास बना सकती है. अगर वह 318 रन और बना लेते हैं और तब भी शतक नहीं लगा पाते, तो वह शेन वॉर्न को पीछे छोड़कर बिना शतक के टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ें



Source link

Author: Ajay Kumar

Tech Enthusiast | Law & Accounting Expert | Web Developer | Blogger | Tally & SAP Specialist

Leave a Comment

Plugin developed by ProSEOBlogger
WhatsApp
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free Ypl themes.
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes