Video: ‘हमें मामू बना रहे हैं’ बर्फ देखने आए पर्यटकों के लिए यूरोप में पहाड़ों पर बिछा दी सफेद चादर- वीडियो वायरल


सोचिए आप पैसा खर्च करके विदेश घूमने जाएं और वहां आपके साथ ऐसा फ्रॉड हो कि आपके सपने चूर चूर हो जाएं तो आपको कैसा लगेगा? ऐसा ही कुछ हुआ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पर्यटकों के साथ. जहां लोग यूरोप घूमने के लिए बस इसलिए आए थे कि बर्फ की वादियों में कुछ पल सुकून के बिताएंगे, लेकिन वहां के प्रशासन ने ही उनके साथ ऐसा खेल खेला कि सारी उम्मीदें धरी की धरी रह गईं और अरमानों पर पानी फिर गया.

पहाड़ों पर मूर्ख बनाने के लिए बिछाई बर्फ जैसी सफेद चादर

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ठंडी वादियां दिखाई गई हैं. चारों ओर बादलों से घिरी हुई ये वादियां सफेद बर्फ से ढकी नजर आ रही हैं लेकिन असल में वो बर्फ नहीं कुछ और ही है. हुआ यूं कि सीजन में बर्फ ना गिरने की वजह से वहां के प्रशासन ने पहाड़ों पर ही सफेद चादर बिछा दी जो दूर से देखने में एक दम बर्फ की तरह दिखाई दे रही है, लेकिन जैसे ही पर्यटक उन्हें देखकर ऊपर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए.

लड़की ने शेयर किया वीडियो

वायरल वीडियो में एक महिला कह रही है कि ये लोग हमें मामू बना रहे हैं, ये जो आप बर्फ देख रहे हैं असल में एक सफेद चादर है जिसे इन लोगों ने बिछाया है. हमें लगा था कि ठंडा मौसम होगा और बर्फ गिरेगी लेकिन असल में यहां कुछ नहीं है और गर्मी पड़ रही है. वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है जिसे देखकर लोग अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ऐसी औलाद से डर लगता है… पैर पहुंचते नहीं, लेकिन सड़क पर बाइक लेकर निकल गया छोरा; वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा

यूजर्स लेने लगे मजे

वीडियो को  aisha.khan_khan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मामू नहीं मुमानी बनाया है. एक और यूजर ने लिखा….वाह क्या दिमाग लगाया है, अंग्रेज तो मूर्ख बनाते ही हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…हमें लगा केवल भारत में ही फ्रॉड होता है, यूरोप तो अलग लेवल पर खेल रहा है.

यह भी पढ़ें: 15000 फीट पर मौत से मुकाबला, प्लेन से उलझा पैराशूट और हवा में झूलता रहा स्काईडाइवर; वीडियो वायरल





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading