Vivo S50 and Vivo S50 Pro Mini may come soon spot on Chinese website December 15 Launch,Vivo S50 और S50 Pro Mini में मिलेगा फ्लैगशिप प्रोसेसर, 50MP कैमरा और फास्ट चार्जिंग, धूम मचाने को तैयार
डिस्प्ले की बात करें तो Vivo S50 में 6.59-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Vivo S50 Pro Mini में थोड़ा छोटा 6.31-इंच का डिस्प्ले मिलेगा. दोनों ही फोन प्रीमियम डिजाइन के साथ आएंगे और अलग-अलग कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होंगे. Vivo S50 को Space Black, Confession, Inspiration Purple और Serene Blue कलर में लाया जाएगा, जबकि Pro Mini वेरिएंट तीन कलर्स में आएगा.
लीक के मुताबिक Vivo S50 में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा, जबकि Vivo S50 Pro Mini में नया और ज्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलेगा. कंपनी पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि Pro Mini वेरिएंट में फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी.
कैसा होगा दोनों का कैमरा
कैमरा सेगमेंट में भी दोनों फोन काफी दमदार नजर आते हैं. Vivo S50 और S50 Pro Mini में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें दो 50 मेगापिक्सल सेंसर और एक 8MP का तीसरा कैमरा शामिल होगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा. खास बात यह है कि Vivo S50 में Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलेगा, जिससे जूम फोटोग्राफी बेहतर होगी.
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों फोन एंड्रॉयड 16 पर काम करेंगे और ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ आएंगे. वीवो S50 Pro Mini में LPDDR5x RAM, UFS 4.1 स्टोरेज और बड़ी 6,500mAh बैटरी मिलेगी, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.
Vivo S50 सीरीज का लॉन्च 15 दिसंबर को चीन में होगा. खबरों की मानें तो Vivo S50 Pro Mini को ग्लोबल मार्केट में Vivo X300 FE नाम से उतारा जा सकता है, जबकि स्टैंडर्ड Vivo S50 के फीचर्स पर आधारित एक फोन Vivo V70 के नाम से लॉन्च हो सकता है. कुल मिलाकर, Vivo S50 सीरीज प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस के साथ मिड और हाई-एंड यूज़र्स के लिए एक मजबूत विकल्प बन सकती है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
