वाह दीदी वाह…महिला ने अपनी बेटी के सिर पर बालों से बना डाला क्रिसमस ट्री- वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरानी के साथ-साथ जमकर हंस भी रहे हैं. वीडियो में एक मां ने ऐसा देसी जुगाड़ लगाया कि उसकी बेटी का सिर ही पूरा क्रिसमस ट्री बन गया. न बिजली की जरूरत, न महंगे डेकोरेशन की खरीदारी. बस मां का दिमाग और घर में पड़ा सामान, और तैयार हो गया अनोखा क्रिसमस ट्री. वीडियो को देखकर आप भी यही कहेंगे, वाह दीदी वाह.
सिर पर बोतल रख बना दिया चलता फिरता क्रिसमस ट्री
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले मां अपनी बेटी के लंबे बालों को ऊपर की ओर खींचकर मजबूती से पकड़ती है. इसके बाद प्लास्टिक की बोतल की मदद से बालों को सीधा और सख्त आकार दिया जाता है, ताकि वह ट्री की तरह खड़े रह सकें. बालों को इस तरह सेट किया जाता है कि वे बिल्कुल शंकु यानी क्रिसमस ट्री के शेप में नजर आने लगते हैं.
वायरल हो रहा क्रिसमस का ये देसी जुगाड़
इसके बाद असली जादू शुरू होता है. मां उस बालों वाले ढांचे पर हरे रंग की टिंसेल, छोटी-छोटी लाइट्स, रंगीन बॉल्स और मिनी गिफ्ट बॉक्स लगा देती है और देखते ही देखते बेटी का सिर एक चलता-फिरता क्रिसमस ट्री बन जाता है. वीडियो के आखिरी फ्रेम में बच्ची आत्मविश्वास के साथ कैमरे की ओर देखकर थम्स-अप देती है, मानो कह रही हो “मां का जुगाड़ सुपरहिट है.”
यह भी पढ़ें: रिजल्ट देखते हुए गीताली का वीडियो वायरल तो ट्रोल्स पड़ गए पीछे, यूजर्स ने पूछ लिया- ‘तेरी भी जली क्या?’
यूजर्स बोले, क्रिसमस ट्री नहीं क्रिसमस स्त्री
वीडियो को nagmahairstely नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…क्रिसमस ट्री नहीं क्रिसमस स्त्री लग रहा है. एक और यूजर ने लिखा…वाह दीदी वाह, पूरा दिमाग आपने इसी में लगा दिया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अमेरिका क्या कहता था, अब कुछ नहीं कह पाएगा.
यह भी पढ़ें: दही की प्लेट में निकला मरा हुआ चूहा, ग्राहक ने ढाबे पर ही बना लिया वीडियो; अब हो रहा वायरल
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
