और करवा ली बेज्जती… गली के बच्चों के सामने ब्लॉग बना रही थीं दीदी, एक जवाब ने बोलती कर दी बंद; देखें वीडियो
आजकल हर कोई कंटेंट बनाने की दौड़ में है. कोई सड़क पर माइक लेकर सवाल पूछ रहा है, तो कोई पार्क में घूमते बच्चों से इंटरव्यू ले रहा है. लेकिन कई बार यही कोशिश उल्टी भी पड़ जाती है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की बच्चों से सवाल पूछने जाती है, लेकिन बच्चों का एक जवाब उसे ऐसा चुप कराता है कि वह वहीं से नाराज होकर चली जाती है.
क्या है वायरल वीडियो में?
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की मोबाइल कैमरा ऑन करके पार्क या गली में खेल रहे कुछ बच्चों के पास जाती है. वह बड़े कॉन्फिडेंस के साथ बच्चों से सवाल करती है कि बड़े होकर तुम क्या बनना चाहते हो, बच्चे पहले तो ध्यान से सुनते हैं, लेकिन तभी एक बच्चा मासूमियत से उल्टा सवाल कर देता है पहले आप बताओ, आप क्या बनोगी, इसके बाद लड़की मुस्कुराते हुए जवाब देती है मैं तो बड़ी हो चुकी हूं और फिर बस, यहीं से कहानी पलट जाती है.
लड़की के इतना कहते ही बच्चे बिना सोचे-समझे अगला सवाल दाग देते हैं कि तो फिर कुछ बनी क्यों नहीं, यह सुनते ही वहां मौजूद सारे बच्चे जोर-जोर से हंसने लगते हैं. कुछ सेकंड के लिए लड़की बिल्कुल चुप हो जाती है. उसके चेहरे की मुस्कान गायब हो जाती है और साफ दिखता है कि वह सवाल से असहज हो गई है. कुछ पल बाद वह गुस्से और झेंप में वहां से बिना कुछ बोले चली जाती है. यही लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है और इसी वजह से वीडियो तेजी से वायरल हो गया.
इतना पर्सनल नहीं जाना था, बच्चे मन के सच्चे
दीदी डर गई.. दीदी डर गई 🤭😂 pic.twitter.com/QqHSzKYqV8
— Amrendra Bahubali 🇮🇳 (@TheBahubali_IND) December 26, 2025
सोशल मीडिया पर लोगों के मजेदार रिएक्शन
इस वीडियो को X पर @TheBahubali_IND नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया है इतना पर्सनल नहीं जाना था, बच्चे मन के सच्चे. दीदी डर गई, दीदी डर गई. वीडियो वायरल होते ही यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. किसी ने लिखा बच्चों से सवाल पूछना भारी पड़ गया. एक यूजर बोला ये सवाल तो सीधे आत्मा तक चला गया. किसी ने मजाक में कहा बच्चों के पास कोई फिल्टर नहीं होता. तो किसी ने लिखा दीदी ने सोचा होगा वायरल हो जाऊंगी, पर खुद ही वायरल हो गईं.
यह भी पढ़ें जिसके खेत पर हो रहा था मैच उसी को नहीं दी बैटिंग, शख्स ने ट्रैक्टर से जोत दी पूरी जमीन; वीडियो वायरल
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
