स्कूल प्रेयर में भी नहीं टूटी श्रद्धा, आंखें बंद कर जूता ठीक करती बच्ची का वीडियो वायरल
स्कूल की प्रेयर में भी नहीं टूटी बच्ची की आस्था
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Ajatshatru_28 नाम के अकाउंट से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल प्रेयर चल रही है. सभी बच्चे आंखें बंद कर प्रार्थना में लगे हुए हैं, इसी बीच एक बच्ची का जूता खुल जाता है और उसमें मिट्टी चली जाती है. लेकिन बच्ची न तो आंखें खोलती है और न ही प्रेयर तोड़ती है, वह आंखें बंद रखते हुए ही जूता उठाती है, उसमें से मिट्टी निकालती है और आराम से वापस पहन लेती है. प्रेयर के प्रति उसकी यह श्रद्धा और मासूम समझदारी लोगों को बहुत पसंद आ रही है.इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं.
She didn’t open her eyes 😭 pic.twitter.com/NL8huxp2kA
— Chetan Singh Rathore (@Ajatshatru_28) December 27, 2025
वीडियो देख सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बरसाया प्यार
यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट के बाढ़ आ गई.एक यूजर ने यह वीडियो देखकर लिखा कि रूल्स नहीं टूटने चाहिए, तो एक यूजर ने बच्ची को क्यूट बताया. कई लोगों ने कहा कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं और उनकी मासूमियत सबसे अलग होती है. वहीं कुछ यूजर्स ने मजाक के अंदाज में लिखा कि अब तो भगवान को भी उसकी प्रेयर सुननी ही पड़ेगी. जबकि कई लोगों ने बच्ची को आशीर्वाद देते हुए उसकी इनोसेंस की जमकर तारीफ की.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
