वृषभ राशि के लिए नया साल करियर,प्यार और धन में सुधार के संकेत! पढ़ें 29 Dec-4 Jan का राशिफल?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Taurus Weekly Horoscope 29 December 2025 to 4 January 2026: साल के अंत और नए साल की शुरुआत का यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए आत्ममंथन, सुधार और नए अवसरों का संकेत दे रहा है.

सही एनर्जी और टाइम मैनेजमेंट के साथ आगे बढ़ने पर मनचाही सफलता मिल सकती है. करियर, आय और रिश्तों में सुधार के मौके बनेंगे.

करियर और नौकरी राशिफल

नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह टीमवर्क की अहमियत समझने का है. ऑफिस में सभी के साथ मिल-जुलकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. बीते साल में यदि आपसे कोई प्रोफेशनल गलती हुई थी या किसी सहकर्मी के साथ संबंध खराब हुए थे, तो इस सप्ताह उन्हें सुधारने का अवसर मिलेगा.

खास बात यह है कि इस प्रक्रिया में आपका कोई करीबी मित्र या विश्वासपात्र व्यक्ति मददगार साबित हो सकता है. विदेश में करियर या व्यवसाय के लिए प्रयास कर रहे लोगों की राह में आ रही बाधाएं दूर होने के संकेत हैं.

व्यापार राशिफल

पार्टनरशिप में बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे लोगों को थोड़ा धैर्य रखना होगा. मळमास के दौरान किसी नए व्यवसाय को शुरू करने से बचें और उसे कुछ समय के लिए पोस्टपोन करना ही समझदारी होगी.

सप्ताह के मध्य आजीविका के क्षेत्र में बड़े बदलाव की संभावना है, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध हो सकती है. आपका आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेगा, जिससे आप विरोधियों पर हावी रहेंगे और काम तेजी से निपटाएंगे.

धन राशिफल

आय से जुड़ी कई समस्याएं इस सप्ताह काफी हद तक दूर हो सकती हैं. धन प्रवाह में सुधार होगा और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती नजर आएगी.

पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ मिलने की संभावना है, हालांकि प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री को लेकर फिलहाल केवल योजना बनाएं. इन योजनाओं को मळमास के बाद ही जमीन पर उतारना आपके लिए सुरक्षित रहेगा.

प्रेम और वैवाहिक जीवन

यदि प्रेम संबंधों में हाल के दिनों में कुछ गलतफहमियां या खटास आ गई थी, तो इस सप्ताह स्थिति सुधर सकती है. किसी करीबी मित्र के माध्यम से लव पार्टनर के साथ संवाद बेहतर होगा और रिश्ता दोबारा पटरी पर आएगा.

वहीं विवाहित जीवन में जीवनसाथी की सेहत थोड़ी चिंता का कारण बन सकती है, इसलिए लापरवाही न बरतें.

पारिवारिक और सामाजिक जीवन

परिवार के साथ संबंध सामान्य से बेहतर रहेंगे. सप्ताहांत में किसी धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी.

स्वास्थ्य राशिफल

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए आराम और संतुलित दिनचर्या जरूरी होगी. लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है.

उपाय

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करें.

शुभ रंग सफेद
शुभ अंक 6

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading