2025 में धमाल मचा चुके हैं ये 6 गेमिंग लैपटॉप, सभी में मिलते हैं Nvidia RTX 50 सीरीज़ ग्राफिक कार्ड्स
Asus ROG Strix Scar 16- इस साल के सबसे दमदार लैपटॉप्स में Asus ROG Strix Scar 16 का नाम सबसे ऊपर आता है. यह लैपटॉप खास तौर पर प्रो-लेवल गेमर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसमें Intel Core Ultra 9 प्रोसेसर, RTX 5090 GPU और 16-इंच का 240Hz Nebula HDR डिस्प्ले दिया गया है. भारत में इसकी कीमत करीब Rs 4.49 लाख से शुरू होती है, जिससे यह अल्ट्रा-प्रीमियम कैटेगरी में आता है.
Asus TUF Gaming F16-अगर आप RTX 50-Series का अनुभव चाहते हैं लेकिन इतना बड़ा बजट नहीं है, तो Asus TUF Gaming F16 एक अच्छा विकल्प बनकर सामने आता है. इसमें RTX 5070 ग्राफिक्स दिए गए हैं और ये मजबूत डिजाइन और लंबे गेमिंग सेशन के लिए जाना जाता है. आने वाले समय में ऑनलाइन ऑफर्स के साथ इसकी कीमत और भी आकर्षक हो सकती है.
MSI Titan 18 HX- MSI ने भी इस साल दो दमदार ऑप्शन पेश किए हैं. MSI Titan 18 HX ड्रैगन एडिशन बेहद पावरफुल लैपटॉप है, जिसमें RTX 5090 GPU, बड़ा 18-इंच मिनी-LED डिस्प्ले और हाई-एंड स्पेसिफिकेशन मिलते हैं.
इसकी कीमत करीब Rs 6.29 लाख है और यह हार्डकोर गेमर्स और प्रोफेशनल क्रिएटर्स के लिए है. वहीं, MSI Vector 16 HX AI में RTX 5060 GPU दिया गया है और यह कीमत और परफॉर्मेंस के बीच अच्छा बैलेंस बनाता है.
Alienware Area-51- एलियनवेयर ने भी अपने नए Area-51 18-इंच मॉडल के साथ RTX 5090 की पावर दिखाई है. इसके अलावा कंपनी के 16-इंच वाले RTX 5060 और 5070 मॉडल्स ज्यादा लोगों तक RTX 50-Series को पहुंचाते हैं.
ये भी हैं दमदार
इसके साथ HP Omen Max 16 और Gigabyte AORUS Master 16 जैसे लैपटॉप्स भी बाजार में आए हैं, जिनमें RTX 5080 GPU और हाई-रिफ्रेश डिस्प्ले मिलते हैं. कुल मिलाकर, 2025 में भारत में गेमिंग लैपटॉप्स का बाजार पहले से ज्यादा मजबूत हो गया है, जहां हर तरह के गेमर्स के लिए कुछ न कुछ मौजूद है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
