Video: अपने बच्चों को रोज मदरसा भेजती है ये ब्राह्मण महिला, वजह जान चौंक जाएंगे आप- वीडियो वायरल
आपने मुस्लिम बच्चों को तो मदरसे जाते कई बार देखा होगा. अपने लिबास और सीने से चिपकाई किताबें देखकर हर कोई बता सकता है कि बच्चा कहां जा रहा है. लेकिन कैसा हो कि किसी ब्राह्मण का बच्चा टीका लगाकर मदरसे पढ़ने जाए? आप भी चौंक गए होंगे, लेकिन ये सच है. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक ब्राह्मण महिला ने साफ किया कि वो अपने बच्चों को स्कूल नहीं बल्कि मदरसा भेजती है और इसके पीछे की वजह भी काफी हैरान कर देने वाली है.
अपने बच्चों को रोज मदरसा भेजती है ये हिंदू महिला
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अपने बच्चों के माथे पर टीका लगाकर उन्हें तैयार कर रही है. लेकिन ये बच्चे किसी मंदिर या स्कूल नहीं बल्कि पढ़ाई करने मदरसे जा रहे हैं. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ये बच्चे रोज मदरसा जाते हैं और वहीं पर पढ़ाई करते हैं. इतना ही नहीं, बच्चों की मां खुद उन्हें तैयार करके बड़े प्यार से मदरसा भेजती है. लेकिन सोचने वाली बात ये है कि महिला ने आखिर ये कदम क्यों उठाया, इसी की पुष्टि महिला वीडियो में करती दिख रही है.
सामने आई वजह, लोग रह गए हैरान
वीडियो में महिला कहती है कि मेरे बच्चे रोज मदरसा जाते हैं, और ऐसा इसलिए कि मैं अपने बच्चों को लेकर सितंबर के महीने में ओमान आ गई. अब यहां आकर मैंने उनके लिए कई सारे इंग्लिश और यूरोपियन स्कूल खंगाले लेकिन किसी ने उन्हें एडमिशन नहीं दिया. आखिरकार इन्हें मैंने पढ़ने के लिए मदरसे में डाल दिया. मैं खुद ब्राह्मण हूं लेकिन मेरे बच्चे रोज मदरसा जाते हैं. वीडियो अब वायरल है और यूजर्स अब इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यूजर्स बोले, वहां भी सब पढ़ाया जाता है
वीडियो को expatmaa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…जानकर खुशी हुई कि आपके बच्चे मदरसा जाते हैं. एक और यूजर ने लिखा…चिंता मत करो, मदरसे में हर विषय पढ़ाया जाता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मुझे तो हैरानी हो रही है कि हिंदू परिवार के बच्चे मदरसा जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: शख्स ने खेला रियल लाइफ GTA! प्लेन से रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचा, फिर यूं किया टेकऑफ- वीडियो वायरल
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
