Capricorn January Horoscope 2026: मकर जनवरी मासिक राशिफल, कभी खुशी- कभी गम रहेगा
Makar January horoscope 2026: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं,जनवरी (January 2026) का महीना मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Makar Monthly Horoscope).
मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि जनवरी का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.
मकर राशि के जातकों के लिए नये साल का पहला महीना जनवरी काफी उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. इस माह आपके काम कभी बनते तो कभी अटकते हुए नजर आएंगे. ऐसे में आपको अपने किसी भी कार्य में लापरवाही करने से बचना चाहिए. माह की शुरुआत में आप अपने किसी परिजन की सेहत अथवा उससे जुड़ी किसी अन्य समस्या को लेकर चिंतित रह सकते हैं.
वित्तीय दृष्टि से जनवरी महीने का पूर्वार्ध थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है. इस दौरान आय के मुकाबले व्यय की अधिकता रहेगी. टारगेट ओरिएंटेड काम करने वालों को अपने लक्ष्य पूर्ति में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. माह के मध्य में आपको सौभाग्य का साथ मिलना प्रारंभ हो जाएगा. इस दौरान आप अपने साहस एवं परिक्रम से कुछ लाभकारी निर्णय लेने में कामयाब हो जाएंगे.
अचानक से किसी तीर्थ स्थान की यात्रा के योग बनेंगे. माह के उत्तरार्ध में घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ में बीतेगा. माह के उत्तरार्ध में आपको अति भावुकता अथवा असमंजस में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए. सेहत की दृष्टि से माह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है. रिश्ते-नाते को बेहतर बनाने के लिए किसी भी मसले को विवाद की बजाय संवाद के जरिए हल करें.
माह की शुरुआत में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है. इस दौरान भूलकर भी अपनी लव लाइफ का प्रदर्शन न करें. सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें.
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
