Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि का करियर, धन, प्यार, शिक्षा के मामले में कैसा रहेगा 2026
Kanya Horoscope 2026: साल की शुरुआत कन्या राशि वालों के लिए हर दृष्टि से अच्छी रहेगी, लेकिन 2026 के मिड से थोड़ी स्ट्रगल शुरू हो सकती है. अगर आपका पैसा लंबे समय से बिज़नेस या किसी और माध्यम में फँसा हुआ था, तो 2026 में उसके वापस मिलने के काफ़ी पॉज़िटिव चांसेज़ हैं. काम के सिलसिले में आपको थोड़ा ट्रैवल भी करना पड़ सकता है.
हालाँकि 2026 में आपको ज़्यादा फाइनेंशियल सपोर्ट या किसी का सहारा आसानी से नहीं मिलेगा, इसलिए यह साल आपको सेल्फ-सफिशिएंटबनाएगा. बिज़नेस में रहने वालों के लिए यह अच्छा साल है. जो लोग सर्विस प्रोवाइडिंग में हैं, उन्हें अपने मोड ऑफ ऑपरेशन को अपग्रेड करना पड़ेगा. अगर आप प्रमोशन के लिए ड्यू थे, तो वह भी मिल सकता है. लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए भी यह साल अच्छा है.
एजुकेशन (Education): शनि की नाइंथ हाउस पर थर्ड आस्पेक्ट पढ़ाई में थोड़ी स्लोनेस ला सकती है, इसलिए आपको ज़्यादा हार्ड वर्क करना पड़ेगा. इस साल स्टूडेंट्स को सही स्ट्रीम सिलेक्शन में थोड़ी कन्फ्यूज़न हो सकती है.
मैरिज (Marriage): जो लोग शादी में लंबे समय से कैओस झेल रहे थे, उनके लिए यह साल या तो मामला सुलझा देगा या फिर कपल के अलग होने की स्थिति बना सकता है. जो लोग शादी का इंतज़ार कर रहे थे, उनके लिए 2026 में शादी संभव है-अगर दशा अलाउ करे. सेवन्थ हाउस में शनि यह संकेत देता है कि इस साल सोशल या अरेंज मैरिज, लव मैरिज से बेहतर रहेगी.
हेल्थ (Health): राहु का सिक्स्थ हाउस में होना और सेकंड हाउस पर उसकी दृष्टि खराब फूड हैबिट्स दे सकती है, इसलिए इस पर ध्यान दें. घबराहट में अननेसेसरी मेडिसिन लेने से बचें.
ओवरऑल हेल्थ ठीक रहेगी, जब तक आप किसी बहुत नेगेटिव दशा-भुक्ति से नहीं गुजर रहे हों. सनसेट के बाद खाना अवॉयड करें.
रेमेडी (Remedy): बुज़ुर्ग लोगों की तीर्थ यात्रा में मदद करें.
New Year 2026: घर को बुरी नजर से बचाने के लिए नए साल 2026 में लाएं ये चीजें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
