Hindi Panchang Today: 1 जनवरी 2026 गुरु प्रदोष का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग देखें


Hindi Panchang 1 जनवरी 2026: आज 1 जनवरी 2026 यानी नए साल का पहला दिन है, जो बेहद शुभ माना जा रहा है क्योंकि नए साल की शुरुआत गुरु प्रदोष व्रत से हो रही है. शिव पुराण के अनुसार गुरु प्रदोष व्रत व्रत से संतान प्राप्ति, शत्रु बाधा दूर करने और सौभाग्य पाने में मदद मिलती है. भगवान शिव के भक्त गुरु प्रदोष व्रत रखकर भोलेनाथ की असीम कृपा प्राप्त कर सकते हैं. भक्तों से जल्द प्रसन्न हो जाने वाले भगवान शिव को प्रदोष व्रत अत्यंत प्रिय है.

आइए जानते हैं ये दिन किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ है, इस दिन का शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय भी जानें.

1 जनवरी का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 1 January 2026)

तिथि त्रयोदशी (1 जनवरी 2026, सुबह 1.47 – 1 जनवरी 2026, रात 10.22)

वारगुरुवार
नक्षत्ररोहिणी
योगशुभ, रवि योग
सूर्योदय सुबह 7.11
सूर्यास्त
सुबह 5.30
चंद्रोदय
सुबह 3.14
चंद्रोस्त
सुबह 6.07, 2 जनवरी
चंद्र राशि
वृषभ

चौघड़िया मुहूर्त

सुबह का चौघड़िया
अमृतसुबह 7.14 – सुबह 8.32
चरसुबह 11.07 – दोपहर 12.25
लाभदोपहर 12.25 – दोपहर 1.42
शाम का चौघड़िया
अमृतशाम 5.35 – रात 7.18
चररात 7.18 – रात 9.00

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)

राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें)दोपहर 1.42 – दोपहर3.00
यमगण्ड कालसुबह 7.14 – सुबह 8.32
विडाल योगसुबह 7.14 – सुबह 10.38
आडल योगसुबह 10.48 – सुबह 7.14, 2 जनवरी
गुलिक काल
सुबह 9.49 – सुबह 11.07

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 1 January 2026)

सूर्यधनु
चंद्रमावृषभ
मंगलधनु
बुधधनु
गुरुमिथुन
शुक्रधनु
शनिमीन
राहुकुंभ
केतुसिंह

किन राशियों को लाभ

तुला राशिऑफिस में आपका काम बहुत ही शानदार बना रहेगा. वैवाहिक संबंधों में बहुत अच्छा सामंजस्य और मधुरता बनी रहेगी.

कौन सी राशियां संभलकर रहें

मीन राशिबच्चों की किसी बात से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं लेकिन स्थिति को समझदारी से सुलझाएं.

FAQs: 1 जनवरी 2026

  1. Q.कौन सा उपाय करें ?

    शिवलिंग पर 11 बेलपत्र चढ़ाएं. भगवान शिव को चंदन चढ़ाएं और शमी का फूल भी अर्पित करें. इस एक उपाय को करने से जीवन से तनाव दूर होता है.

    Q. कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?
    इस दिन शुभ और रवि योग बन रहा है.

Success Tips: क्यों बार-बार बिगड़ जाते हैं आपके काम? कैसे ग्रहों की चाल और साधारण उपायों से बनेंगे मुश्किल काम आसान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading