एसयूवी सेल में भी मारुति ने तोड़ी महिंद्रा की कमर, धकाधक बेंची कारें, विक्टोरिस टॉप पर


नई दिल्ली. मारुति सुजुकी ने 2025 का समापन शानदार तरीके से किया, कंपनी ने घरेलू बाजार में अब तक की सबसे ज्यादा 1,82,165 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की. कार निर्माता ने कुल 25,739 यूनिट्स का निर्यात किया, जबकि अन्य ओईएम को 9,950 यूनिट्स की बिक्री हुई. कुल मिलाकर कंपनी की बिक्री 2,27,854 यूनिट्स तक पहुंच गई. इसके अलावा, कंपनी ने कैलेंडर ईयर 2025 में अब तक की सबसे ज्यादा 23,51,139 यूनिट्स की बिक्री और रिकॉर्ड 3,95,648 यूनिट्स का निर्यात किया.

सबसे ज्यादा बिकने वाली मारुति कारें
मारुति बलेनो भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी, जिसकी 22,108 यूनिट्स की बिक्री हुई. इसके बाद फ्रॉन्क्स रही, जिसकी दिसंबर 2025 में कुल 20,700 यूनिट्स बिकीं. एंट्री-लेवल सेगमेंट में ऑल्टो K10 और एस-प्रेसो ने साल-दर-साल 92 प्रतिशत की जबरदस्त बिक्री वृद्धि दर्ज की. इन दोनों मॉडलों ने मिलकर कंपनी की कुल मासिक बिक्री में 6.2 प्रतिशत का योगदान दिया.

महिंद्रा को पछाड़ा
मारुति एसयूवी की बिक्री दिलचस्प बात यह है कि मारुति सुजुकी ने दिसंबर 2025 में कुल 73,818 एसयूवी (स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल) बेचीं, जो साल-दर-साल 33 प्रतिशत की वृद्धि है. वहीं 50,947 यूनिट्स के साथ महिंद्रा दूसरे नंबर पर रही. जबकि महिंद्रा सिर्फ एसयूवी कारें ही बनाती है. फिलहाल कंपनी के पोर्टफोलियो में पांच एसयूवी हैं – फ्रॉन्क्स, जिम्नी, ब्रेजा, ग्रैंड विटारा और विक्टोरिस. सितंबर 2025 के दूसरे आखिरी हफ्ते में लॉन्च हुई मारुति विक्टोरिस कंपनी के लिए अच्छी बिक्री कर रही है. नवंबर में इसकी 13,496 यूनिट्स बिकीं और दिसंबर में 14,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई.

35,000 से ज्यादा विक्टोरिस डिलीवर
इंडो-जापानी ऑटोमेकर ने साल के अंत तक 35,000 से ज्यादा विक्टोरिस डिलीवर की हैं और फिलहाल लगभग 70,000 ऑर्डर पेंडिंग हैं. ये आंकड़े दिखाते हैं कि इस एसयूवी को ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. यह एसयूवी सिर्फ एरीना डीलरशिप के जरिए बेची जाती है और छह वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनकी कीमत 10.5 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है.

5 स्टार सेफ्टी
सेफ्टी के मामले में अव्वल डिजायर के बाद, मारुति विक्टोरिस कंपनी की दूसरी कार है जिसे भारत और ग्लोबल एनकैप दोनों में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसमें स्टैंडर्ड सेफ्टी किट के तौर पर 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, एबीएस विद ईबीडी, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है. विक्टोरिस मारुति सुजुकी की पहली कार है जिसमें लेवल-2 ADAS फीचर दिया गया है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading