Singh Weekly Horoscope 2026: सिंह राशि के लिए सप्ताह रहेगा बेहतर, पढ़ें 11-17 जनवरी साप्ताहिक राशिफल


Singh Weekly Horoscope 2026 (11 to 17 January): जनवरी 2026 महीने का नया सप्ताह 11 से 17 जनवरी का समय सिंह राशि के लिए बीते सप्ताह की तुलना में कहीं अधिक शुभ, सकारात्मक और उपलब्धियों से भरा रहने वाला है. इस दौरान आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे, जिससे आत्मविश्वास और उत्साह में वृद्धि होगी. करियर और कारोबार में मनचाही प्रगति देखने को मिलेगी. बुद्धि और योग्यता के बल पर आप जटिल समस्याओं का समाधान निकालने में सफल रहेंगे.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानते हैं विस्तार से, सिंह राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. सिंह राशि वाले यहां पढ़ें अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल.

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope 2026)

  • सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर और शुभ साबित होने जा रहा है. इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते नजर आएंगे. करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति होगी. भाग्य का अपेक्षित सहयोग प्राप्त होने पर आपके भीतर सकारात्मक विचार की वृद्धि होगी.
  • इस सप्ताह आप अपनी बुद्धि और योग्यता के बल पर तमाम जटिल मुद्दों का हल निकालने में कामयाब हो जाएंगे. सप्ताह के पूर्वार्ध में आप भविष्य की योजनाओं को लेकर सक्रिय नजर आएंगे. इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह शुभचिंतकों और स्वजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा.
  • वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. इस सप्ताह आपके भीतर वित्तीय मामलों में योजना बनाकर चलने की प्रवृत्ति बढ़ेगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने कारोबार अथवा भूमि-भवन में बड़ी धनराशि निवेश कर सकते हैं.
  • प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है. लव लाइफ शानदार बनी रहेगी. लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा.

सिंह राशि के लिए उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading