Kanya Weekly Horoscope 2026: कन्या राशि के धन, सम्मान व सफलता के योग, पढ़ें 11-17 जनवरी का वीकली राशिफल


Kanya Weekly Horoscope 2026 (11 to 17 January): जनवरी 2026 महीने का नया सप्ताह 11 से 17 जनवरी का समय कन्या राशि के लिए यह सप्ताह बेहद शानदार और उपलब्धियों से भरा रहने वाला है. गुडलक का साथ मिलने से जीवन में सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी महसूस होगी और आत्मविश्वास में जबरदस्त इजाफा होगा. मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर आप कठिन से कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे, जिससे मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल रहेगा और कारोबार में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं. नौकरी और प्रोफेशन से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध विशेष रूप से शुभ रहेगा. हालांकि पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानते हैं विस्तार से, कन्या राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. कन्या राशि वाले यहां पढ़ें अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल.

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope 2026)

  • कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शानदार साबित होने जा रहा है. गुडलक का साथ मिलने के कारण आप पूरे सप्ताह एक लग्जरी लाइफ जीते हुए खुद को पाएंगे. घर और बाहर दोनों जगह आपके प्रियजन आप पर मेहरबान रहेंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि और मजबूत इच्छाशक्ति की बदौलत आप कठिन से कठिन कार्य को इस सप्ताह पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे. इससे आपके मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी.
  • वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है. कारोबार में खासा लाभ होगा. व्यवसाय वृद्धि की योजनाएं फलीभूत होती हुई नजर आएंगी. प्रोफेसर एवं नौकरी की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा. इस दौरान आप किसी कार्य विशेष को मनचाहे तरीके से पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे.
  • रोजी-रोजगार की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे. लक्ष्य की प्राप्ति एवं कार्य के सुचारु रूप से संपन्न हो जाने पर मन प्रसन्न रहेगा. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है. इस सप्ताह संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बन सकती है. खट्टी-मीठी तकरार के साथ लव लाइफ सामान्य रहेगी.

कन्या राशि के लिए उपाय– गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading