Mithun Weekly Horoscope 2026: लापरवाही से बढ़ेगी मुश्किलें, मिथुन राशि वाले पढ़ें 11-17 जनवरी का साप्ताहिक राशिफल


Mithun Weekly Horoscope 2026 (11 to 17 January): जनवरी 2026 महीने का नया सप्ताह 11 से 17 जनवरी का समय मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत कुछ उलझनों और असमंजस के साथ हो सकती है, लेकिन जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ेगा, स्थितियां सामान्य होती जाएंगी. इस दौरान आलस्य और लापरवाही से बचना बेहद जरूरी रहेगा, क्योंकि टालमटोल नुकसान का कारण बन सकती है. रिश्तों में संयम और संवाद बनाए रखना आवश्यक रहेगा, तभी संतुलन बना रहेगा.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानते हैं, मिथुन राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. मिथुन राशि वाले यहां पढ़ें अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope 2026)

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत थोड़ी उठापटक के साथ होगी लेकिन उत्तरार्ध तक सभी चीजें सामान्य होती हुई नजर आएंगी. इस सप्ताह आपको अपने कार्य में आलस्य अथवा लापरवाही करने से बचना चाहिए. यदि आप कार्यों को कल पर टालने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगा लेते हैं और अपने कार्य को पूरे मनोयोग से करते हैं तो आपको बड़ी सफलता भी मिल सकती है.

वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य फलप्रद रहने वाला है. कारोबार सामान्य गति से चलता हुआ नजर आएगा. यदि आप  भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे हैं तो धन का लेनदेन एवं कागजी काम करते समय खूब सावधानी बरतें. सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों को कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है.

रिश्ते-नाते की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है. इस दौरान परिवार के किसी सदस्य के द्वारा गये तीखे वचन आपको मानसिक पीड़ा पहुंचा सकते हैं. कुटुम्ब जनों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है. प्रेम-प्रसंग में कुछेक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा.

मिथुन राशि के लिए उपाय- बुधवार के दिन किसी किन्नर हो हरे रंग के वस्त्र दान करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading