“बच्चे पैदा करो और 10 लाख ले जाओ” बिहार में सामने आया अजीब स्कैम- यूजर्स बोले, डर का माहौल है


सोशल मीडिया पर एक ऐसा मामला तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे पढ़कर लोग हैरानी, गुस्से और शर्मिंदगी तीनों का अनुभव कर रहे हैं. फेसबुक और व्हाट्सऐप पर घूम रहे पोस्ट और स्क्रीनशॉट्स में दावा किया जा रहा है कि भारत में पुरुषों को बच्चा न होने वाली महिलाओं को गर्भवती कराने के बदले लाखों रुपये दिए जा रहे हैं. इस अजीब और चौंकाने वाले दावे ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बहस छेड़ दी है. कोई इसे बीमार सोच बता रहा है तो कोई इसे समाज की मजबूरी और लालच का नतीजा मान रहा है.

All India Pregnant Job Service चल रहा था स्कैम

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मामले की जड़ में “All India Pregnant Job Service” नाम का एक फर्जी ऑनलाइन नेटवर्क बताया जा रहा है. दावा किया गया कि इस नाम से चल रहे पेज और मैसेज के जरिए पुरुषों को आसान कमाई, फ्री यौन संबंध, नौ करी और सस्ते लोन का झांसा दिया गया. दावा के मुताबिक स्कैम मे अगर कोई पुरुष ऐसी महिला को गर्भवती कर देता है जिसे संतान नहीं हो रही, तो उसे 10 लाख रुपये तक की रकम दी जाएगी, ऐसा कहकर ठगा जाता था. इतना ही नहीं, यह भी कहा गया कि अगर प्रयास असफल रहा, तब भी आधी रकम मिल जाएगी, ये दावा भी लोगों से किया जाता था.

कैसे करते थे धोखाधड़ी

खबर के मुताबिक जब लोग इस ऑफर में रुचि दिखाते, तो उनसे पंजीकरण शुल्क, होटल बुकिंग, मेडिकल इंतजाम या सर्विस चार्ज के नाम पर पैसे जमा करने को कहा जाता था और दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और सेल्फीज भी जमा करवाए जाते थे, जिसके बाद आरोपियों ने संपर्क काट दिया और पीड़ितों को उनका पैसा वापस नहीं किया.

पुलिस ने किया भांडाफोड़

नवादा साइबर पुलिस ने इस मामले में Ranjan Kumar नाम के स्थानीय निवासी को गिरफ्तार किया है और एक माइनर (अल्पवयस्क) भी इस आपराधिक नेटवर्क के साथ जुड़े होने के संदेह में हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और धोखाधड़ी से जुड़ी अन्य सामग्री भी बरामद की है. मामलों की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि अभी तक कितने लोग इस साइबर फ्रॉड का शिकार हुए हैं.

यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स

यूजर्स का फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये मामला वायरल हुआ वैसे ही लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा…यह ठगी सिर्फ पैसों की नहीं, बल्कि लोगों की मजबूरी, संतान की चाह और समाज में मौजूद चुप्पी का फायदा उठाकर की गई. कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि शर्म और बदनामी के डर से कई पीड़ित सामने नहीं आए, जिससे ठगों का हौसला और बढ़ा.

यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading