Video: जब प्रेमानंद बाबा से मिलने पहुंचा डोरेमॉन, खिलखिला उठे महाराज; वीडियो वायरल


सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो ने धूम मचा रखी है, जिसमें डबिंग आर्टिस्ट सोनल कौशल प्रेमानंद महाराज के दरबार में नजर आ रही हैं. सोनल वही कलाकार हैं जिन्होंने डोरेमोन, छोटा भीम और न जाने कितने कार्टून किरदारों को अपनी जादुई आवाज दी है. यह खबर सिर्फ एक मुलाकात की नहीं है, बल्कि यह दिखाती है कि कैसे एक कलाकार अपनी कला को भक्ति के चरणों में समर्पित कर देता है. इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि भक्ति का रास्ता सिर्फ गंभीर होकर नहीं, बल्कि खुश होकर और बच्चों जैसी मासूमियत के साथ भी तय किया जा सकता है. जब सोनम ने महाराज के सामने अलग-अलग आवाजें निकालीं, तो वहां का नजारा किसी जादुई पल से कम नहीं था.

सोनम कौशल पहुंची प्रेमानंद महाराज के दरबार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मशहूर वॉयस ओवर आर्टिस्ट सोनल कौशल प्रेमानंद महाराज के दरबार में नजर आ रही हैं. सोनल कौशल वही शख्सियत हैं, जिन्होंने भारत के सबसे लोकप्रिय कार्टून कैरेक्टर ‘डोरेमोन’ को अपनी आवाज दी है. इसके अलावा उन्होंने ‘छोटा भीम’ और कई अन्य किरदारों को भी अपनी आवाज से जीवंत किया है.

छोटा भीम और डोरेमोन की आवाज में बोला राधे राधे

वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनल बहुत ही श्रद्धा के साथ महाराज के सामने खड़ी हैं. माहौल तब और भी खुशनुमा हो गया जब सोनम ने महाराज के अनुरोध पर डोरेमोन की सिग्नेचर आवाज में “राधे-राधे” कहा. सिर्फ डोरेमोन ही नहीं, उन्होंने ‘छोटा भीम’ की आवाज में भी महाराज का अभिवादन किया. अपनी जादुई आवाज से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाली सोनल ने जब संतों के बीच बैठकर इन किरदारों की आवाज निकाली, तो वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया.

यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो

यूजर्स भी हुए खुश, कह दी ऐसी बात

वीडियो को Bhajan Marg नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इन्हें मैंने कई शो में देखा है, ये शानदार वॉइस आर्टिस्ट हैं. एक और यूजर ने लिखा…क्या बात है, इन्हीं की आवाज सुनकर लोगों के दिन बने हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…आज छोटा भीम भी महाराज से मिल ही लिया.

यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading