ये है असली स्वैग, फेलियर का ऐसा जश्न आपने पहले नहीं देखा होगा. अक्सर लोग अपने बच्चों के फेल होने पर उन्हें कमरों में बंद कर देते हैं या पड़ोसियों से नजरें चुराते हैं, लेकिन इस बाप ने तो सिस्टम ही हिला दिया. जब दुनिया उम्मीद छोड़ चुकी थी, तब लड़के ने तीसरी कोशिश में 12वीं की दीवार लांघ ली. बस फिर क्या था, पिता ने बेटे की इस ‘ऐतिहासिक’ जीत पर ऐसी पार्टी दी कि मोहल्ले वाले तो क्या, बड़े-बड़े रईस भी देखते रह गए. लोग अपनी शादियों में इतना खर्चा नहीं करते जितना इस पिता ने बेटे के पास होने पर कर दिया. सोशल मीडिया पर इस समय इस ‘ग्रैंड सेलिब्रेशन’ की तस्वीरें और वीडियो आग की तरह फैल रहे हैं.
बेटे ने पास की 12वीं तो पिता ने कर दी ग्रेंड पार्टी
सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि युवक अपनी 12वीं की परीक्षा पास करने की खुशी मना रहा है. खास बात यह है कि इस युवक ने अपनी स्कूली पढ़ाई की यह बाधा तीसरी बार में पार की है. जहां आमतौर पर लोग ऐसी बातों को छुपाते हैं, वहीं इस लड़के के पिता ने इसे एक त्यौहार बना दिया. पिता का मानना था कि उनके बेटे ने हार नहीं मानी, यही सबसे बड़ी बात है. दो बार फेल होने के बाद अक्सर बच्चे डिप्रेशन में चले जाते हैं या पढ़ाई छोड़ देते हैं, लेकिन इस लड़के ने फिर से हिम्मत जुटाई और परीक्षा दी. इसी ‘फाइटिंग स्पिरिट’ को सलाम करने के लिए पिता ने एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया.
रईसी ऐसी कि स्टारबक्स का लगवा लिया स्टॉल
इस पार्टी की भव्यता ऐसी थी कि लोग इसे किसी आलीशान शादी से तुलना कर रहे हैं. पार्टी में मेहमानों के लिए खास तौर पर स्टारबक्स (Starbucks) की कॉफी का स्टॉल लगाया गया था, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है. लोगों का कहना है कि एक स्टूडेंट की सक्सेस पार्टी में इस तरह का लग्जरी ब्रांड देखना वाकई हैरान करने वाला और मजेदार है. इसके अलावा वीडियो में दावा किया गया कि पार्टी में देश के अलग अलग हिस्सों के खाने के स्टॉल भी लगे हुए थे.
यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स
यूजर्स बोले, ऐसे पिता सभी को मिले
वीडियो को backtravel12 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अगर तीसरी बार में हमने पास की होती तो हमारी 13वीं मना रहा होता परिवार. एक और यूजर ने लिखा…भाई ऐसे पिता सभी को मिले. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई रईसी की हद है, स्टारबक्स का स्टॉल लगवा डाला, गजब है.
यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
