कमरा छोटा है या बड़ा, हैलोजन, फैन लें या ऑयल हीटर, किससे कम आएगा बिजली बिल? जानें कैसे चुनें सही हीटर

Last Updated:

Room Heater खरीदने से पहले बजट, सेफ्टी फीचर्स, कमरे का साइज और बिजली की खपत जानना जरूरी है।. इस गाइड में समझें कौन सा हीटर आपके लिए सही रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

room heater buying guide, best room heater India, room heater safety tips, types of room heaters, room heater power consumption,रूम हीटर खरीदने की गाइड, सबसे अच्छा रूम हीटर, रूम हीटर सेफ्टी टिप्स, रूम हीटर के प्रकार, रूम हीटर बिजली खपत

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए रूम हीटर काफी काम की चीज होती है, लेकिन इसे खरीदते समय सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि सुरक्षा और जरूरत दोनों का ध्यान रखना जरूरी है. सही जानकारी के साथ लिया गया फैसला न सिर्फ आपको गर्मी देगा, बल्कि बिजली और सेफ्टी से जुड़ी परेशानियों से भी बचाएगा.

room heater buying guide, best room heater India, room heater safety tips, types of room heaters, room heater power consumption,रूम हीटर खरीदने की गाइड, सबसे अच्छा रूम हीटर, रूम हीटर सेफ्टी टिप्स, रूम हीटर के प्रकार, रूम हीटर बिजली खपत

रूम हीटर एक ऐसा इलेक्ट्रिक अप्लायंस है, जो अक्सर कई घंटों तक चलता रहता है. ऐसे में सुरक्षा सबसे अहम बन जाती है. बहुत ज्यादा सस्ते हीटर देखने में तो अच्छे लग सकते हैं, लेकिन इनमें अक्सर बिल्ड क्वालिटी और सेफ्टी फीचर्स की कमी होती है.

room heater buying guide, best room heater India, room heater safety tips, types of room heaters, room heater power consumption,रूम हीटर खरीदने की गाइड, सबसे अच्छा रूम हीटर, रूम हीटर सेफ्टी टिप्स, रूम हीटर के प्रकार, रूम हीटर बिजली खपत

आमतौर पर 2,000 से 3,000 रुपये के बजट में मिलने वाले हीटर ज्यादा भरोसेमंद होते हैं. इस रेंज में थर्मल कट-ऑफ जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स मिल जाते हैं, जो ओवरहीटिंग होने पर हीटर को खुद बंद कर देते हैं. थोड़ा ज्यादा खर्च करने से इलेक्ट्रिक फॉल्ट और आग जैसी जोखिमों को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

room heater buying guide, best room heater India, room heater safety tips, types of room heaters, room heater power consumption,रूम हीटर खरीदने की गाइड, सबसे अच्छा रूम हीटर, रूम हीटर सेफ्टी टिप्स, रूम हीटर के प्रकार, रूम हीटर बिजली खपत

कमरे के साइज के हिसाब से हीटर चुनें- हर कमरे के लिए एक ही तरह का हीटर सही नहीं होता. छोटे कमरे के लिए छोटा और कम पावर वाला हीटर काफी होता है, जबकि बड़े कमरे के लिए ज्यादा क्षमता वाला हीटर जरूरी है. अगर आपका कमरा करीब 100 वर्ग फुट का है, तो 750W का हीटर आमतौर पर ठीक रहता है.

room heater buying guide, best room heater India, room heater safety tips, types of room heaters, room heater power consumption,रूम हीटर खरीदने की गाइड, सबसे अच्छा रूम हीटर, रूम हीटर सेफ्टी टिप्स, रूम हीटर के प्रकार, रूम हीटर बिजली खपत

वहीं, 150 से 170 वर्ग फुट तक के कमरे के लिए 1,500W का हीटर बेहतर माना जाता है. अगर आप बड़े कमरे में कम पावर वाला हीटर इस्तेमाल करेंगे, तो वह ठीक से गर्मी नहीं देगा और बिजली की खपत भी ज्यादा हो सकती है.

room heater buying guide, best room heater India, room heater safety tips, types of room heaters, room heater power consumption,रूम हीटर खरीदने की गाइड, सबसे अच्छा रूम हीटर, रूम हीटर सेफ्टी टिप्स, रूम हीटर के प्रकार, रूम हीटर बिजली खपत

रूम हीटर के प्रकार- मार्केट में आमतौर पर तीन तरह के रूम हीटर मिलते हैं – हैलोजन, फैन और ऑयल-फिल्ड हीटर. हैलोजन हीटर में चमकने वाली रॉड या कॉइल होती है, जो सीधे सामने की जगह को गर्म करती है. ये छोटे कमरों और थोड़े समय के इस्तेमाल के लिए अच्छे होते हैं.

room heater buying guide, best room heater India, room heater safety tips, types of room heaters, room heater power consumption,रूम हीटर खरीदने की गाइड, सबसे अच्छा रूम हीटर, रूम हीटर सेफ्टी टिप्स, रूम हीटर के प्रकार, रूम हीटर बिजली खपत

फैन हीटर में हीटिंग कॉइल के साथ फैन लगा होता है, जो गर्म हवा को पूरे कमरे में फैलाता है. ये मीडियम साइज के कमरे के लिए ठीक रहते हैं. ऑयल-फिल्ड हीटर में तेल से भरे फिन्स होते हैं, जो धीरे-धीरे गर्म होकर लंबे समय तक समान गर्मी देते हैं. ये बड़े कमरों और लंबे इस्तेमाल के लिए ज्यादा आरामदायक माने जाते हैं.

room heater buying guide, best room heater India, room heater safety tips, types of room heaters, room heater power consumption,रूम हीटर खरीदने की गाइड, सबसे अच्छा रूम हीटर, रूम हीटर सेफ्टी टिप्स, रूम हीटर के प्रकार, रूम हीटर बिजली खपत

सेहत और आराम से जुड़ी बातें- कुछ हीटर कमरे की नमी कम कर देते हैं, जिससे स्किन ड्राय होना, आंखों में जलन या नाक में परेशानी हो सकती है. हैलोजन और फैन हीटर में यह दिक्कत ज्यादा देखी जाती है. वहीं, ऑयल-फिल्ड हीटर लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर ज्यादा आरामदायक होते हैं. कमरे में थोड़ी वेंटिलेशन रखना भी जरूरी है.

बिजली की खपत और जरूरी फीचर्स- रूम हीटर की बिजली खपत एसी जितनी भी हो सकती है, इसलिए उसका वाटेज जरूर चेक करें. ऑटोमैटिक कट-ऑफ, टाइमर और एडजस्टेबल सेटिंग्स जैसे फीचर्स इस्तेमाल को आसान और सुरक्षित बनाते हैं. भले ही सभी एक्स्ट्रा फीचर्स जरूरी न हों, लेकिन ऑटो कट-ऑफ हर हीटर में होना ही चाहिए

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

कमरा छोटा है या बड़ा, हैलोजन, फैन लें या ऑयल हीटर, किससे कम आएगा बिल? जानें

Source link

Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading