किसी को अगर खुद के लिए आईफोन खरीदना हो तो वो कम से कम 100 बार सोचेगा और फिर उसके बाद निर्णय लेगा कि एक फोन के लिए डेढ़ लाख रुपये देना ठीक रहेगा या नहीं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक शख्स ने खुद के लिए नहीं बल्कि अपने दोस्तों के लिए एक साथ 10 आईफोन खरीद डाले और उफ्फ तक नहीं किया. जब बिल निकलकर सामने आया तो यूजर्स का ऐसा दिमाग घूमा कि वो तरह तरह के सवाल करने लगे. वीडियो देखकर आपकी भी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी.
शख्स ने दोस्तों के लिए खरीद डाले 10 आईफोन
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने दोस्तों को आईफोन दिलाता दिखाई दे रहा है. वीडियो में दोस्त उससे कहते हैं कि भाई एक बार और सोच ले, लेकिन शख्स कहता है कि अरे सोच लिया भाई. तू फोन ले, तुझे मैं दिला रहा हूं. इसके बाद सेल्समैन से फोन की गिनती कराई जाती है जो पूरे 10 निकलते हैं. इसके बाद जब आईफोन का बिल बनकर आता है तो दोस्तों की आंखें फटी की फटी रह जाती है.
देखो जब एक दोस्त ने अपने सारे दोस्तों को “IPHONE 17 pro Max” ले कर दिया!
तो एक दोस्त का रिएक्शन देखने लायक था!
🤗👇 pic.twitter.com/b1M02WyhJF— TAHKEEK..A (@Tahkeek_KSA) January 10, 2026
कीमत जानकर उड़े सभी के होश
वीडियो में दिख रहा है कि 10 आईफोन लेने के बाद सेल्समैन फोन की बिलिंग करता है. जब सेल्समैन से पूछा जाता है कि भाई बिल कितना हुआ तो सेल्समैन कहता है कि बिल 14 लाख 70 हजार रुपये हुआ है. जिसके बाद शख्स के साथ आया उसका दोस्त माथा पकड़कर हैरान होने लगता है. जो कीमत सेल्समैन ने बताई है उस हिसाब से 1 लाख 47 हजार रुपये का एक फोन शख्स को पड़ता है. इसके बाद भी उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं रहती.
यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स
यूजर्स बोले, सभी के दोस्त इतने पैसे वाले नहीं होते
वीडियो को @Tahkeek_KSA नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…सभी के दोस्त इतने पैसे वाले नहीं होते भाई. एक और यूजर ने लिखा…क्या गजब तरीका है पब्लिक को बेवकूफ बनाने का. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पता नहीं मेरा दोस्त ऐसा कब करेगा.
यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
