What will happen if Bangladesh boycott T20 World Cup: अगर बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप से हटा तो भुगतना होगा अंजाम, ICC लेगा एक्शन!


Last Updated:

What will happen if Bangladesh boycott T20 World Cup: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत के बाहर कराने की मांग की है. बोर्ड की तरफ से खिलाड़ियों की सुरक्षा को इसका कारण बताया गया है. इसकी वजह से बहिष्कार की भी संभावना जताई है.

अगर बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से हटा तो भुगतना होगा अंजाम, ICC लेगा एक्शन!बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप से नाम लिया वापस तो क्या होगा
नई दिल्ली. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) से अनुरोध किया है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के उनके मैच भारत के बाहर कराए जाएं. उन्हें खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता है. तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट ने ये फैसले लिया है. बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से उन्हें रिलीज करने को कहा, जिसके बाद काफी आलोचना हुई.

आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट को साफ तौर से कह दिया है कि टी20 वर्ल्ड कप की सारी तैयारी हो चुकी है. शेड्यूल जारी किए जाने के बाद किसी तरह का बदलाव संभव नहीं है. बांग्लादेश अब भी अपनी जित पर अड़ा है और न्यूट्रल वेन्यू की मांग कर रहा है. अगर आईसीसी अनुरोध को मानता है टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल गड़बड़ा सकता है. इससे भारत के बाहर के फैंस की यात्रा योजनाएं भी प्रभावित होंगी. बांग्लादेश कोलकाता में तीन और मुंबई में एक मैच खेलने वाला है. उनकी ग्रुप में वेस्टइंडीज, इटली, इंग्लैंड और नेपाल शामिल हैं.

mustafizur rahman

क्या बांग्लादेश वर्ल्ड कप का बहिष्कार कर सकता है?

बीसीबी ने साफ कर दिया है कि वे अपने क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं भेजेंगे, क्योंकि खिलाड़ियों की ‘सुरक्षा और भलाई’ को लेकर चिंता है. दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंध भी बिगड़ रहे हैं. यह फैसला मुस्ताफिजुर रहमान को केकेआर से रिलीज करने के बीसीसीआई के निर्देश के बाद भी लिया गया है. अब सवाल यह है कि आगे क्या होगा? अगर आईसीसी बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर नहीं करता तो क्या होगा? ऐसे में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार कर सकता है.

Bangladesh Cricket team

अगर बांग्लादेश ने बहिष्कार किया तो क्या होगा

बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार कर सकता है, लेकिन इसके लिए उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा. आईसीसी उन पर कड़े प्रतिबंध लगा सकता है, क्योंकि वर्ल्ड इवेंट से एक महीने से भी कम समय पहले टीम हटना गंभीर मामला है. अगर वे वाकई बहिष्कार करते हैं, तो यह पूरी तरह आईसीसी का फैसला होगा कि वे नई टीम को शामिल करें या ग्रुप सी में बांग्लादेश के विरोधियों को सीधे अंक दे दें.

आईसीसी उठाएगा कौन सा कदम

अक्सर नई टीम को शामिल किया जाता है, लेकिन उनकी यात्रा व्यवस्था करना सबसे बड़ी चुनौती होगी. यह संभव होगा या नहीं, यह बड़ा सवाल है. दूसरी चुनौती यह होगी कि रिप्लेसमेंट टीम के लिए क्वालिफायर से अगली सर्वश्रेष्ठ टीम कैसे चुनी जाए. टीमें इस बार अपने-अपने रीजनल क्वालिफायर खेलकर टी20 वर्ल्ड कप में पहुंची हैं. आईसीसी के लिए चयन का क्राइटेरिया तय करना मुश्किल हो जाएगा. अगले कुछ दिन इस मामले में काफी अहम होंगे.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

अगर बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से हटा तो भुगतना होगा अंजाम, ICC लेगा एक्शन!



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading