हर्षा रिछारिया ने छोड़ी धर्म की राह, बोली अपना धर्म अपने पास रखो, इस पर चलने से मैं कर्जदार हुई- वीडियो वायरल
महाकुंभ 2025 से वायरल हुई साध्वी हर्षा उर्फ हर्षा रिछारिया को अब धर्म रास नहीं आ रहा है. मेले में साध्वी का रूप धारण करके लाइम लाइट में आने वाली हर्षा ने अब धर्म के ठेकेदारों और उन्हें ट्रोल करने वालों को खूब खरी खोटी सुनाई है. एक वायरल वीडियो में हर्षा रिछारिया इस एक साल में उनके साथ हुई घटनाओं के बारे में बताती दिखाई दे रही हैं. इस दौरान उन्होंने जमकर उन लोगों पर भड़ास निकाली है जिन लोगों ने इस दौरान उन्हें टारगेट किया और ट्रोल किया.
हर्षा रिछारिया ने छोड़ी धर्म की राह
सोशल मीडिया पर हर्षा रिछारिया ने एक वीडियो शेयर कर सभी को हैरान कर दिया. आज तक धर्म का दम भरने वाली हर्षा ने अचानक से धर्म की राह छोड़कर वापस अपनी पुरानी लाइफ में जाने का फैसला कर लिया है. हर्षा ने बताया कि मैं धर्म के रास्ते पर चलते हुए कोई गलत काम नहीं कर रही थी फिर भी लोगों ने मुझे ट्रोल किया. मैंने धर्म के रास्ते पर चलने के लिए जो भी कदम उठाए उन्हें बार बार ट्रोल किया गया जिससे मेरा मनोबल टूट गया. इसके बाद हर्षा ने कहा कि लोगों को लगता है कि महाकुंभ के बाद धर्म को धंधा बनाकर मैंने करोड़ों रुपये छापे हैं तो मैं बता दूं कि इस वक्त मैं उधारी में हूं.
बोलीं, पहले ही ठीक थी, अपना धर्म अपने पास रखो
इसके बाद हर्षा ने कहा कि धर्म में आने से पहले मैं एक प्राउडी एंकर थी. मैं पहले जो कर रही थी अच्छा था और मैं उसमें खुश थी. आप अपना धर्म अपने पास रखो. मैं आज ही अपनी इस धर्म की यात्रा को विराम दे रही हूं. अगर कोई मुझसे धर्म के बारे में पूछेगा तो मैं यही कहूंगी कि अपने परिवार को वक्त दो और घर में बने मंदिर में ही पूजा अर्चना करो वही धर्म है. अपना धर्म अपने पास रखो मैं जा रही हूं.
यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो
यूजर्स बोले, क्या हुआ मैडम थक गईं क्या
वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया इसे लाखों लोगों ने देखा और कई लोगों ने इसे लाइक किया. ऐसे में अब सोशल मीडिया यूजर्स भी वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…क्या हुआ बहन थक गईं क्या आप? एक और यूजर ने लिखा…आप बहुत अच्छा कर रही हैं, मत जाइए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…माया से आप भी नहीं बच पाईं. लोगों पर क्यों ध्यान देना, अपने काम में लगी रहो.
यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
