ओ देश मेरे तेरी शान…छोटी बच्चियों ने तुतलाते हुए गाया देशभक्ति वाला गाना, वीडियो देख मुस्कुराया इंटरनेट
सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना हजारों वीडियो आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो बिना किसी दिखावे, बिना किसी स्क्रिप्ट और बिना किसी बनावट के सीधे दिल को छू जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दो नन्ही बच्चियां अपनी मासूमियत और देशभक्ति से लोगों का दिल जीत रही हैं. यह वीडियो न तो किसी बड़े मंच का है और न ही किसी प्रचार का हिस्सा, फिर भी इसे देखने वाला हर शख्स मुस्कुराए बिना नहीं रह पा रहा. बच्चों की सच्चाई, उनकी भोली सोच और उनका अंदाज इस वीडियो को खास बना देता है. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हर उम्र के लोग इसे पसंद कर रहे हैं.
नन्हीं बच्चियों ने तुतलाते हुए गाया देशभक्ति गाना
वीडियो में दो छोटी-छोटी प्यारी बच्चियां कैमरे के सामने खड़ी नजर आती हैं. दोनों के चेहरे पर मासूम मुस्कान है और आंखों में बेफिक्री. वीडियो की शुरुआत बेहद साधारण तरीके से होती है. बच्चियां मासूमियत से कहती हैं कि उनके पिता भारत से हैं. इसके बाद कैमरे के पीछे से एक महिला उनसे सवाल करती है कि कोई भारतीय यह बात कैसे कहता है. सवाल सुनते ही दोनों बच्चियां बिना एक पल सोचे सीधे सलामी ठोक देती हैं. यही पल इस वीडियो को सबसे अलग बना देता है.
Arunachal people >>>>> Kashmiri
byu/dhruvnayak inTwentiesIndia
गाना गाते हुए देने लगी सलामी
सलामी देते हुए बच्चियों का अंदाज किसी सीखे हुए अभिनय जैसा नहीं बल्कि दिल से निकली भावना जैसा लगता है. एक बच्ची सलामी की मुद्रा में खड़े-खड़े तोतली आवाज में देशभक्ति की पंक्तियां गुनगुनाने लगती है. वह कहती है, ओ देश मेरे तेरी शान से बढ़कर… उसकी आवाज, शब्दों का उच्चारण और मासूम शरारत सुनने वालों को भावुक कर देती है. वहीं दूसरी बच्ची भी पूरे जोश के साथ सलामी देती रहती है, मानो वह भी इस पल को पूरी शिद्दत से जी रही हो.
यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो
यूजर्स वीडियो को लेकर क्या बोले…?
वीडियो को r/TwentiesIndia नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…क्या बात है, बच्चियों ने दिल से गाया है. एक और यूजर ने लिखा…पिता भारत से हैं तो मां किधर से है बेटा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इनकी आवाज में ये गाना और खूबसूरत लग रहा है.
यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
