Video: धड़ाम से गिरा घर में लगा बड़ा लोहे का गेट, बाल-बाल बची बच्ची, लोग बोले- छुट्टी पर थे यमराज


Viral video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बेहद तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में यह तस्वीर कड़वी तो जरूर है लेकिन सच्चाई की याद दिलाती है कि घर बनाते समय सस्ता काम और गलत पैमाइश कितनी भारी पड़ सकती है.

इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि छोटी सी लापरवाही, एक मामूली तकनीकी चूक बहुत बड़े हादसे की वजह बन सकती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गाड़ी घर से बाहर निकलकर दूसरी दिशा की तरफ मुड़ती है. वैसे ही एक लड़की गेट बंद करने के लिए आगे बढ़ती है.

उस दौरान गेट नीचे जमीन पर गिर जाता है. राहत की बात तो यह है कि गेट कुछ सेकंड बाद गिरा था, जिससे न तो गाड़ी उसकी चपेट में आई और नहीं लड़की को कोई नुकसान पहुंचा.

वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की सैलाब सी आ गई. कई लोगों ने तो घरों के डिजाइन और निर्माण में की जाने वाली लापरवाहियों पर सवाल उठाए. एक यूजर ने कहा, ”लगता है यमराज छुट्टी पर थे.”

एक यूजर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि लोग दिखावटी और मॉडर्न डिजाइन के चक्कर में गेट को सही सपोर्ट देना ही भूल जाते हैं और यही लापरवाही बाद में बड़े हादसों की वजह बन जाती है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “डिजाइन की चमक में सपोर्ट भूलना बहुत महंगा पड़ता है. जब तक बेस मजबूत नहीं होगा तब तक स्थिरता नहीं मिलेगी.”

सस्ता मटेरियल गलत पैमाइश भारी पड़ सकता है

जबकि कुछ लोगों ने इस घटना को पैसों की बचत से जोड़कर देखा. एक यूजर ने लिखा कि लोग थोड़ा सा पैसा बचाने के चक्कर में क्वालिटी भूल जाते हैं; सस्ता मटेरियल, कमजोर वेल्डिंग और गलत फिटिंग आगे चलकर जानलेवा साबित हो सकती है.

कई यूजर्स का मानना था कि घर बनाते समय सिर्फ सुंदरता और ट्रेंड पर ध्यान देना काफी नहीं है, बल्कि सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. 





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading