Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी व्रत किस दिन, तारीख, पूजा मुहूर्त और पारण समय देखें


Jaya Ekadashi 2026: माघ मास के शुक्लपक्ष में जो एकादशी होती है, उसका नाम ‘जया’ है. वह सब पापों को हरनेवाली उत्तम तिथि है. पवित्र होने के साथ ही पापों का नाश करनेवाली तथा मनुष्यों को भाग और मोक्ष प्रदान करनेवाली जया एकादशी का जो व्रत करते हैं, वे सहस्र वर्ष तक स्वर्ग में वास करते हैं.

पौराणिक कथा के अनुसार, जया एकादशी का व्रत करने से पिशाच योनि जैसे कष्टदायक योनियों से भी छुटकारा मिलता है. इस साल जया एकादशी 29 जनवरी 2026 को है. 

जया एकादशी 2026 मुहूर्त

जया एकादशी का व्रत 28 जनवरी 2026 को शाम 4 बजकर 35 मिनट पर शुरू होकर अगले दिन 29 जनवरी को दोपहर 1 बजकर 55 मिनट तक रहेगी. 

  • विष्णु जी पूजा मुहूर्त – सुबह 7.11 – सुबह 8.32. इसके बाद पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11.14 से लेकर दोपहर 1.55 तक है.
  • व्रत पारण समय – 30 जनवरी को सुबह 7.10 से सुबह 9.20

जया एकादशी पर विष्णु जी की पूजा

इस दिन विष्णु सहस्रनाम का जाप करें और जरूरतमंदों की मदद करें. 14 मुखी दीपक लगाकर श्रीहरि का ध्यान करें. ये उपाय वैवाहिक जीवन में सुख लाता है. लव मैरिज के रास्ते आसान होते हैं.

जया एकादशी के दिन श्रीहरि को पीपले के पत्ते पर दूध और केसर से बनी मिठाकर रखकर भोग लगाएं. पीपल का पत्ता एक दिन पहले तोड़ लें. मान्यता है इस उपाय से जीवन में कष्ट दूर होते हैं. आर्थिक तंगी नहीं रहती.

जया एकादशी पर क्या न खाएं

जया एकादशी पर खानपान के कुछ नियम बताए गए हैं और जिस घर में जया एकादशी की पूजा हो रही है और व्रत रखा जा रहा है, वहां इन नियमों का पालन करना चाहिए. एकादशी व्रत करने वालों को इस दिन केवल एक समय भोजन करना चाहिए. 

इस दिन व्रती को केवल फलाहार करना चाहिए. इस दिन अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए. इस दिन घर में चावल का सेवन भी नहीं करना चाहिए. एकादशी पर बैंगन, मूली, लहसुन, प्याज और मसूर दाल जैसी तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.

Magh Vinayak Chaturthi 2026: माघ विनायक चतुर्थी कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त, गणेश जयंती का महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading