दुनिया की सबसे बड़ी बाइक कंपनी ने इंडिया में किया कमाल, 30 दिन में ही बेच डालीं 6 लाख से ज्यादा टू-व्हीलर


Last Updated:

Hero Motocorp November 2025 Sales Report: हीरो मोटोकॉर्प ने नवंबर 2025 में 6,04,490 यूनिट्स डिलीवर की, VIDA ब्रांड की 66% ग्रोथ रही, ग्लोबल एक्सपोर्ट 70% बढ़ा, Xtreme 125R और VX2 Go 3.4 kWh वेरिएंट को अच्छा रिस्पॉन्स मिला. हीरो मौजूदा समय में दुनिया का सबसे बड़ा बाइक निर्माता ब्रांड है. इंडिया में भी इस कंपनी के पास तगड़ा कस्टमर बेस मौजूदा समय में मौजूद है.

दुनिया की सबसे बड़ी बाइक कंपनी ने इंडिया में किया कमाल, बेच डालीं 6 लाख यूनिट
नई दिल्ली. हीरो मोटोकॉर्प, जो दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता कंपनी है, भारत में इस कंपनी का दबदबा नवंबर में भी देखने को मिला. नवंबर 2025 में 6,04,490 यूनिट्स की डिलीवरी के साथ फेस्टिव सीजन के बाद भी अपनी ग्रोथ को बरकरार रखा है. यह पिछले साल की तुलना में 31% की एनुअल ग्रोथ है. मजबूत फेस्टिव डिमांड के चलते हीरो ने नवंबर 2025 में भी अपनी ग्रोथ को जारी रखा. जीएसटी बेनेफिट का भी इस सेल में बड़ा हाथ है.

फेस्टिव सीजन के बाद भी तगड़ी डिमांड
कंपनी की नवंबर 2025 की परफॉर्मेंस फेस्टिव सीजन की मांग पर आधारित रही, जिसमें उसके नए मॉडल्स जैसे Xtreme 125R, GlamourX 125, Destini 110 और Xoom 160 को ग्राहकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. इस महीने की डिलीवरी और वाहन रजिस्ट्रेशन के आंकड़े बताते हैं कि रिटेल बाजार में ग्राहकों का भरोसा और उत्साह बना हुआ है.

मजबूत रिटेल परफॉर्मेंस
कुल मिलाकर रिटेल परफॉर्मेंस मजबूत रही, जिसमें ग्राहकों की बढ़ती दिलचस्पी, डीलरशिप पर ज्यादा फुटफॉल और टारगेटेड मार्केटिंग के चलते प्रीमियम और कम्यूटर दोनों सेगमेंट की मोटरसाइकिल और स्कूटर की मांग में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली.

वीडा ब्रांड की भी डिमांड
हीरो पावर्ड VIDA ने भी अपनी मजबूत ग्रोथ को बरकरार रखा. नवंबर 2025 में VIDA के 12,199 वाहन रजिस्ट्रेशन हुए, जो पिछले साल की तुलना में 66% ज्यादा है. VIDA ने देश के सबसे तेजी से बढ़ते ईवी ब्रांड्स में अपनी जगह मजबूत की है और 10.4% बाजार हिस्सेदारी हासिल की है. VIDA Evooter VX2 ने रिटेल ग्रोथ और बिक्री में अहम भूमिका निभाई. कंपनी ने VIDA VX2 लाइन-अप में नया VX2 Go 3.4 kWh वेरिएंट भी जोड़ा है, जिससे प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की दिलचस्पी और बुकिंग्स बनी हुई हैं.

ग्लोबल बिजनेस ऑपरेशंस
हीरो मोटोकॉर्प के ग्लोबल बिजनेस ऑपरेशंस ने भी नवंबर 2025 में 33,970 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया, जो पिछले साल की तुलना में 70% ज्यादा है. लैटिन अमेरिका में हंक 125R, हंक 160R और ईको सीरीज की मजबूत मांग और अफ्रीका में हंटर सीरीज की लोकप्रियता ने इंटरनेशनल सेल को बढ़ाया. कंपनी ने लैटिन अमेरिका, एशिया और अफ्रीका में अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाई है और यूरोप में भी Euro5+ मानकों वाले मॉडल्स के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. कंपनी अपनी सप्लाई चेन को लगातार मजबूत कर रही है ताकि सभी सेगमेंट्स में बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके और बाजार की बदलती जरूरतों के हिसाब से तेजी से प्रतिक्रिया दी जा सके. हीरो मोटोकॉर्प भारत और दुनिया भर में अपने बाजार का विस्तार प्रोडक्ट इनोवेशन, प्रीमियम प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रिक और इंटरनेशनल पोर्टफोलियो के जरिए कर रही है.

homeauto

दुनिया की सबसे बड़ी बाइक कंपनी ने इंडिया में किया कमाल, बेच डालीं 6 लाख यूनिट



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading