स्प्लेंडर बनाने वाली कंपनी ला रही ‘हार्ले-डेविडसन’ जैसी पावरफुल बाइक, बुलेट, क्लासिक 350 भी इसके सामने फेल!


नई दिल्ली. Hero MotoCorp इंडिया का सबसे बड़ा टू-व्हीलर ब्रांड है. कंपनी के पोर्टफोलियो में तमाम बजट बाइक्स मौजूद हैं जिनका इंडिया में बहुत बड़ा कस्टमर बेस है. अब कंपनी बजट बाइक नहीं बल्कि 440cc के इंजन के साथ एक पावरफुल बाइक लाने वाली है वो हार्ले डेविडसन जैसे ब्रांड के साथ मिलकर. हार्ले-डेविडसन 440cc प्लेटफॉर्म का विस्तार करने की तैयारी में है और दिसंबर 2025 में एक नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने की उम्मीद है. यह तीसरा मॉडल होगा जो उसी 440cc इंजन और आर्किटेक्चर पर आधारित होगा, जो फिलहाल हार्ले-डेविडसन X440 और हीरो माव्रिक 440 को ताकत देता है. यह कदम हीरो की उस रणनीति के तहत है, जिसमें वह अमेरिकी ब्रांड के साथ साझेदारी से एक ही प्लेटफॉर्म पर कई फॉर्मेट्स पेश कर ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहता है.

440cc लॉन्ग-स्ट्रोक सिंगल-सिलेंडर इंजन
440cc एयर-ऑयल कूल्ड, लॉन्ग-स्ट्रोक सिंगल-सिलेंडर इंजन पहले ही अपनी ताकत साबित कर चुका है. यह 6,000 rpm पर 27.37 PS की पावर और 4,000 rpm पर 38 Nm का टॉर्क देता है, जो छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. इसका करीब 90 फीसदी टॉर्क 2,000 rpm से ही मिल जाता है, जिससे शहर में चलाने और हाइवे पर आरामदायक क्रूजिंग दोनों के लिए यह बाइक दमदार बन जाती है.

X440 और माव्रिक 440
2023 में लॉन्च हुई हार्ले-डेविडसन X440, हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर भारत में बनाई जाती है. यह हार्ले की सबसे किफायती और आसानी से उपलब्ध होने वाली बाइक बन गई, जिससे ब्रांड ने उस सेगमेंट में एंट्री की, जिस पर लंबे समय से रॉयल एनफील्ड का दबदबा था. X440 का डिजाइन नियो-रेट्रो रोडस्टर है, जो XR 1200 स्पोर्टस्टर से प्रेरित है. इसमें ट्रेलिस फ्रेम, टीयरड्रॉप फ्यूल टैंक, राउंड एलईडी हेडलैंप और ब्लैक्ड-आउट इंजन कंपोनेंट्स मिलते हैं. इसकी कीमत 2.39 लाख रुपये से शुरू होती है.

कीमत
हीरो का अपना वर्जन माव्रिक 440 है. इसमें वही इंजन और बेसिक चेसिस है, लेकिन स्टाइलिंग और पोजिशनिंग अलग है. यह तीन वेरिएंट्स में आती है, जिनकी कीमत 1.99 लाख रुपये से 2.24 लाख रुपये के बीच है. माव्रिक उन खरीदारों को टारगेट करती है, जो 440cc की परफॉर्मेंस तो चाहते हैं, लेकिन हार्ले का बैज नहीं. एक और 440cc मॉडल लाने का फैसला बताता है कि हीरो को इस सेगमेंट में और मौके दिख रहे हैं. जहां X440 क्लासिक हार्ले स्टाइल पर फोकस करती है और माव्रिक रोजमर्रा के रोडस्टर के तौर पर आती है, वहीं नया मॉडल एक अलग दिशा में जा सकता है. इंडस्ट्री में चर्चा है कि यह स्क्रैम्बलर-स्टाइल, एडवेंचर टूरिंग या ज्यादा स्ट्रीट-फोकस्ड बाइक हो सकती है.

440cc क्यों है खास ?
इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि 440cc का इंजन साइज एक बेहतरीन बैलेंस देता है. इसमें हाईवे पर चलाने के लिए पर्याप्त पावर है और ओवरटेकिंग में भी भरोसा मिलता है, फिर भी यह 150cc या 250cc से अपग्रेड करने वालों के लिए मैनेजेबल रहता है. यह एंट्री-लेवल और महंगी 500cc से ऊपर की बाइक्स के बीच का गैप भी भरता है, जिससे कंपनियों को प्राइसिंग और फीचर्स में फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading