एक बार चार्ज करो और भूल जाओ! ये हैं इंडिया के सबसे लंबी रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर


Last Updated:

Top 5 Scooters With Longest Range: भारतीय बाजार में Simple One, Ola S1 Pro Plus, Komaki XR7, TVS iQube ST और Ola S1 X जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लंबी रेंज और दमदार फीचर्स के लिए लोकप्रिय हैं.

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का क्रेज तेजी से बढ़ा है. खासतौर पर बीते कुछ सालों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बाजार में बाढ़ सी आ गई है. स्कूटर्स के बारे में जो सबसे महत्वपूर्ण चीज है वो है रेंज. तो यहां आज हम ऐसे ही कुछ स्कूटर्स की बात करेंगे मौजूदा वक्त में सिंगल चार्ज में सबसे लंबी रेंज ऑफर करते हैं.

Generated image

Simple One- यह अक्सर सबसे लंबी रेंज वाले स्कूटरों में गिना जाता है .इसमें फिक्स्ड और रिमूवेबल (हटाने योग्य) बैटरी का कॉम्बिनेशन है. इसकी रेंज 212 किमी से 248 किमी के बीच है.

Generated image

Ola S1 Pro Plus (Gen 3)- ओला का यह प्रीमियम मॉडल अपनी बड़ी बैटरी (5.3 kWh) और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. इसकी रेंज 320 किमी तक है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Generated image

Komaki XR7-यह एक अन्य उच्च-रेंज वाला मॉडल है, जो अपनी रेंज के लिए ध्यान आकर्षित करता है. सिंगल चार्ज में ये स्कूटर 322 किमी तक रेंज ऑफर करता है.

Generated image

TVS iQube ST- TVS का यह मॉडल भी लंबी रेंज और बेहतर फीचर्स के साथ आता है. सिंगल चार्ज में ये स्कूटर 212 किमी तक की रेंज ऑफर करता है.

Generated image

Ola S1 X- यह ओला का बजट-फ्रेंडली विकल्प है जो अभी भी बहुत अच्छी रेंज देता है. सिंगल चार्ज में ये स्कूटर 242 किमी तक रेंज देने में सक्षम है.

यहां ये जानना जरूरी है कि ये लिस्ट अक्सर अपडेट होती रहती है. नए लॉन्च के साथ इसमें लगातार बदलाव आते रहते हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

चार्ज करो और भूल जाओ! ये हैं इंडिया के सबसे लंबी रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading