क्रूज़ कंट्रोल के साथ आ गई Hero Xtreme 160R 4V, धांसू फीचर्स से लोडेड है बाइक
Hero Xtreme 160R 4V क्रूज़ कंट्रोल नया टॉप वेरिएंट है, जिसमें क्रूज कंट्रोल, तीन राइडिंग मोड्स, नया एलईडी हेडलाइट और 4 कलर ऑप्शन मिलते हैं. इस बाइक की कीमत 1,34,100 रुपये है. इस कीमत के साथ ये बाइक इंडिया की किफायती बाइक्स में शुमार होती है जो क्रूज कंट्रोल से लैस हैं. तेजी से बढ़ते भारतीय बाजार में अब भी ऐसी बाइक्स की संख्या काफी कम है. तो अगर आप क्रूज कंट्रोल वाली बाइक्स की तलाश में हैं तो ये बाइक आपके लिए बढ़िया ऑप्शन है,

क्या है नया?
Xtreme 125 की तरह, नए क्रूज़ कंट्रोल वेरिएंट में राइड-बाय-वायर थ्रॉटल सिस्टम दिया गया है, जिससे क्रूज़ कंट्रोल की सुविधा मिलती है और तीन राइडिंग मोड्स – रेन, रोड और स्पोर्ट – मिलते हैं. इन राइडिंग मोड्स को अपडेटेड स्विचगियर से बदला जा सकता है. 2025 Hero Xtreme 160R 4V में नया एलईडी हेडलाइट और नया कलर एलसीडी डैश भी दिया गया है, जो Xtreme 250R से लिया गया है.
4 कलर ऑप्शन
कलर ऑप्शंस नया क्रूज़ कंट्रोल वेरिएंट 4 कलर्स में उपलब्ध है – ब्लैक विद रेड हाइलाइट्स, ड्यूल-टोन फॉरेस्ट ग्रीन और नियॉन ग्रीन, ब्रॉन्ज विद ब्लैक फिनिश और ‘कॉम्बैट एडिशन’ मैट ग्रे पेंट स्कीम.
इंजन और स्पेसिफिकेशन
इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. Xtreme 160R 4V क्रूज़ कंट्रोल वेरिएंट में वही 163.2cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 8,500rpm पर 16.9bhp की अधिकतम पावर और 6,500rpm पर 14.6Nm का टॉर्क जनरेट करता है. सस्पेंशन सेटअप में KYB इनवर्टेड फोर्क और रियर में मोनोशॉक दिया गया है. ब्रेकिंग के लिए आगे 276mm और पीछे 220mm के डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, जबकि ड्यूल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) स्टैंडर्ड है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
