नए अवतार में आई सुजुकी Gixxer SF 250, कीमत से फीचर्स तक की पूरी डिटेल यहां जानें


नई दिल्ली. सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपनी 250cc मोटरसाइकिल रेंज को नए कलर ऑप्शंस और फ्रेश ग्राफिक्स के साथ अपडेट किया है. इसमें Gixxer SF 250 और Gixxer 250 शामिल हैं. इस अपडेट के बाद दोनों मॉडल्स का लुक और भी अट्रैक्टिव हो गया है, जो पहले की तरह क्वार्टर-लीटर सेगमेंट में परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड बाइक के तौर पर पेश किए जा रहे हैं.

  1. फुली-फेयर्ड Gixxer SF 250 अब दो नए कलर में उपलब्ध है: ग्लास स्पार्कल ब्लैक और पर्ल ग्लेशियर व्हाइट/मेटैलिक मैट प्लेटिनम सिल्वर नंबर
  2. इसके अलावा मौजूदा मेटैलिक ट्राइटन ब्लू/पर्ल ग्लेशियर व्हाइट MotoGP-इंस्पायर्ड स्कीम भी जारी रहेगी. वहीं, Gixxer 250 स्ट्रीटफाइटर को भी तीन नए कलर ऑप्शन मिले हैं: पर्ल ग्लेशियर व्हाइट/मेटैलिक मैट प्लेटिनम सिल्वर नंबर 2, मेटैलिक ट्राइटन ब्लू/ग्लास स्पार्कल ब्लैक और ग्लास स्पार्कल ब्लैक.

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के वाइस-प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) दीपक मुतरेजा ने कहा, “सुजुकी के नए कलर ऑप्शन Gixxer 250 सीरीज की स्पोर्टी पर्सनैलिटी को और निखारते हैं. ये बाइक परफॉर्मेंस, इंजीनियरिंग रिफाइनमेंट और राइडर कम्फर्ट का बेहतरीन संतुलन देती हैं.”

इंजन और पावर
दोनों मोटरसाइकिलों में 249cc का सिंगल-सिलेंडर SOHC इंजन दिया गया है, जो 9,300rpm पर 26.5bhp की पावर और 7,300rpm पर 22.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें सुजुकी की SEP (सुजुकी इको परफॉर्मेंस) टेक्नोलॉजी दी गई है. साथ ही, बेहतर थर्मल एफिशिएंसी और लगातार परफॉर्मेंस के लिए सुजुकी ऑयल कूलिंग सिस्टम (SOCS) भी मौजूद है. मजबूत लेकिन हल्के चेसिस पर बनी ये बाइक्स शानदार हैंडलिंग, सीधी सड़क पर स्थिरता और रोजमर्रा की सवारी में आराम का वादा करती हैं.

फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इनमें LED हेडलैंप और टेल-लैंप, ब्लूटूथ से लैस डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल (सुजुकी राइड कनेक्ट के साथ), नए डिजाइन के 10-स्पोक अलॉय व्हील्स ब्रश्ड फिनिश के साथ और सुजुकी ईजी स्टार्ट सिस्टम शामिल हैं. Gixxer SF 250 का एक E85 फ्लेक्स-फ्यूल वेरिएंट भी उपलब्ध है.

कीमत और फायदे
Gixxer SF 250 की एक्स-शोरूम कीमत 1,89,768 रुपये है, जबकि Gixxer 250 की कीमत 1,81,517 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. सुजुकी SF 250 पर 12,000 रुपये तक का इंश्योरेंस सेविंग और एक्सटेंडेड वारंटी का फायदा दे रही है, वहीं Gixxer 250 पर 10,000 रुपये तक का बेनेफिट मिल सकता है. ग्राहक 100 फीसदी तक फाइनेंस, 7.99 फीसदी से शुरू होने वाली कम ब्याज दर और नो-हाइपोथिकेशन ऑप्शन का भी फायदा उठा सकते हैं, जो एलिजिबिलिटी पर निर्भर करेगा.

नेशनल एंड्योरेंस रिकॉर्ड होल्डर
एंगेजमेंट और ब्रांड इनिशिएटिव्स Gixxer SF 250 ने हाल ही में 24 घंटे में 3,259 किमी की दूरी तय कर नेशनल एंड्योरेंस रिकॉर्ड बनाया है. यह भारत की इकलौती 250cc मोटरसाइकिल है, जिसने यह उपलब्धि हासिल की है. कंपनी अपने Gixxer पिट स्टॉप एक्सपीरियंसियल प्रोग्राम को भी देश के बड़े शहरों में विस्तार दे रही है, जिसमें टेस्ट राइड, DIY मेंटेनेंस सेशन, एक्सचेंज, अपग्रेड और लोकल राइडिंग क्लब्स के साथ इंटरैक्शन शामिल हैं.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading