Video: बेंगलुरु मेट्रो में दिखी इंसानियत, छोटी बच्ची की सादगी ने जीत लिया दिल, देखें वायरल वीडियो
Viral Video: बेंगलुरु मेट्रो की एक छोटी और प्यारी से घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल छू लिया. मेट्रो यात्राएं आमतौर पर भीड़भाड़ वाले डिब्बों, खोए हुए फोन या यात्रियों के अप्रिय व्यवहार के लिए जानी जाती हैं. लेकिन एक महिला ने एक साधारण अनुभव साझा किया जिससे पता चलता है कि रोजमर्रा की यात्रा के दौरान भी दयालुता देखने को मिल सकती है.
एक महिला मेट्रो में सफर कर रही थीं, तभी उन्होंन अपनी पास बैठी एक लड़की की कलाई पर एक खूबसूरत “सोने” की चूड़ी देखी. वह उस चूड़ी की डिज़ाइन से इतनी प्रभावित हुई कि उसने विनम्रता से पूछा कि क्या वह अपने सुनार को दिखाने के लिए उसकी एक तस्वीर ले सकती है.
One day, while traveling on the metro, I noticed a golden bangle on the wrist of the girl sitting next to me.
I liked it so much that I asked if I could take a photo to get a similar one made.
Instead, she removed the bangle and handed it to me, saying it would be easier for… pic.twitter.com/0Z2XRHRrl5
— Ritu Joon (@ritujoon2j) January 12, 2026
लेकिन लड़की ने न सिर्फ फोटो खिंचवाने से इनकार कर दिया, बल्कि महिला को चौंका भी दिया. उसने बड़ी आसानी से अपने कलाई से चूड़ी उतारकर महिला को दे दी, यह कहते हुए कि इससे सुनार को डिज़ाइन को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी.
सादगी और भरोसे का संदेश
चूड़ी सौंपने के बाद लड़की मुस्कुराई और बताया कि यह असली सोने की नहीं, बल्कि कृत्रिम सोने की बनी है. महिला और भी भावुक हो गई, क्योंकि एक अजनबी पर बिना किसी झिझक के इतना भरोसा करना उसे बहुत खास लगा.
इसके बाद महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना पूरा अनुभव साझा किया. अपनी पोस्ट में उसने बताया कि कैसे उसने चूड़ी की तारीफ की, फोटो लेने के लिए कहा और बदले में उसे पूरी चूड़ी मिल गई.
महिला ने यह भी लिखा कि वह उस पल से कितनी आश्चर्यचकित थीं और उस लड़की की सादगी, ईमानदारी और स्नेह ने उनके दिल को कैसे छू लिया. महिला ने अपने बयान का समापन करते हुए कहा कि मेट्रो की हर यात्रा नकारात्मक नहीं होती. कभी-कभी कुछ पल ऐसे होते हैं जो बिना कुछ बोले दिल को छू लेते हैं और यात्रा खत्म होने के बाद भी यादों में बसे रहते हैं.
सोशल मीडिया पर तारीफ और प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला के इस नेक काम की खूब तारीफ की. एक यूजर ने कमेंट किया, “इस पोस्ट को देखकर मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गई! वह कितनी दयालु इंसान हैं.” एक दूसरे यूजर्स ने ने टिप्पणी की, “यह आज इंटरनेट पर सबसे अच्छी चीज देखने को मिली है.”
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
