स्टूडेंट्स और ऑफिस यूज़र्स के लिए Amazon पर लैपटॉप की बड़ी सेल, 40,000 से कम में पाएं बड़ी ब्रांड के लैपटॉप


अमेज़न Great Republic Day सेल 2026 इस समय लाइव है और इस सेल में ग्राहकों को कई कैटेगरी में बड़े डिस्काउंट देखने को मिल रहे हैं. ये Amazon की साल की पहली बड़ी सेल है, जिसे भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित किया गया है. इस बार खास बात यह है कि Prime और Non-Prime दोनों यूज़र्स के लिए सेल एक साथ शुरू की गई है. स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्ट टीवी, ईयरफोन और होम अप्लायंसेज़ के साथ-साथ लैपटॉप खरीदने वालों के लिए भी यह सेल काफी फायदेमंद साबित हो सकती है, खासकर अगर आपका बजट ₹40,000 के अंदर है.

अमेज़न ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 में ग्राहकों को कई तरह के ऑफर्स मिल रहे हैं. SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर नॉन-प्राइम यूज़र्स को 10% तक और Prime मेंबर्स को 12.5 प्रतिशत तक का अडिशनल डिस्काउंट मिल सकता है. इसके अलावा, तय कीमत से ऊपर की खरीदारी पर एक बार का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. हालांकि, कार्ड से मिलने वाला यह फायदा अधिकतम आठ बार ही लिया जा सकता है.

लिस्ट में एक से बढ़ कर एक ब्रांड शामिल…
अगर ₹40,000 से कम में लैपटॉप की बात करें, तो इस रेंज में आपको रोज़मर्रा के कामों के लिए अच्छे ऑप्शन मिल जाते हैं. इन लैपटॉप में आमतौर पर Intel Core i3 या AMD Ryzen 3 प्रोसेसर, नॉन-टच LCD स्क्रीन, 8GB से 16GB तक RAM और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है. ये लैपटॉप स्टूडेंट्स, ऑफिस वर्क, ऑनलाइन क्लास, ब्राउज़िंग और हल्के कामों के लिए बिल्कुल ठीक रहते हैं.

इस सेल में लेनेवो, HP, Dell, Asus और Acer जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स के लैपटॉप्स पर अच्छी छूट दी जा रही है. लेनेवो V15 G4 करीब ₹38,999 में मिल रहा है, लिस्ट प्राइज़ ₹99,999 है. वहीं HP 15 की कीमत लगभग ₹37,990 रखी गई है, लिस्ट प्राइज़ ₹52,721 है. Acer Aspire Lite को ₹35,990 में खरीदा जा सकता है, लिस्ट प्राइज़ ₹52,990 है.

Asus Vivobook Go 14 इस लिस्ट में सबसे सस्ता ऑप्शन है, जिसकी कीमत करीब ₹30,990 है, और इसका लिस्ट प्राइज़ ₹43,990 है. इसके अलावा Dell 15 की कीमत ₹39,990 हो गई है, लिस्ट प्राइज़ ₹47,877 है और Lenovo IdeaPad Slim 3 ₹38,490 में मिल रहा है और इसकी लिस्ट प्राइज़ ₹53,790 है.

कुल मिलाकर, Amazon Great Republic Day Sale 2026 उन लोगों के लिए शानदार मौका है जो कम बजट में एक भरोसेमंद लैपटॉप खरीदना चाहते हैं.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading