इससे पहले Instagram ने अक्टूबर 2025 में Reels को अंग्रेज़ी, हिंदी, स्पेनिश और पुर्तगाली से अन्य भाषाओं में डब और लिप-सिंक करने की सुविधा दी थी. अब भारतीय भाषाओं के जुड़ने से देश के कंटेंट क्रिएटर्स को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचने में बड़ी मदद मिलेगी.
मेटा का कहना है कि इस फीचर के जरिए क्रिएटर्स अपनी आवाज़ को अलग-अलग भाषाओं में बदल सकते हैं, लेकिन उनकी आवाज़ का टोन और भाव पहले जैसा ही बना रहेगा. इससे Reels ज्यादा नैचुरल और असली लगेंगी. इसके अलावा, लिप-सिंक फीचर भी मिलेगा, जिससे ट्रांसलेट की गई आवाज़ क्रिएटर के होंठों की मूवमेंट से मैच करेगी.
Translate Reels फीचर कैसे करेगा काम?
जब यूज़र Instagram पर Reel अपलोड करेंगे, तो उन्हें ‘Translate your voice with Meta AI’ का ऑप्शन दिखाई देगा. अभी ये फीचर सीमित भाषाओं में उपलब्ध है, लेकिन अपडेट के बाद इसमें नई भारतीय भाषाएं भी जुड़ जाएंगी.
Edits ऐप में आए भारतीय फॉन्ट्स
Instagram ने ये भी घोषणा की है कि उसके Edits ऐप में अब भारतीय फॉन्ट्स जोड़े जा रहे हैं. यूज़र्स देवनागरी और बंगाली, असमिया स्क्रिप्ट में हिंदी, मराठी, बंगाली और असमिया जैसी भाषाओं में टेक्स्ट और कैप्शन स्टाइल कर सकेंगे. यह अपडेट Android यूज़र्स के लिए आने वाले दिनों में जारी होगा.
इस अपडेट से भारतीय क्रिएटर्स को अपनी भाषा में बेहतर और आकर्षक कंटेंट बनाने का मौका मिलेगा.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
