“कयामत है कयामत” इन हसीनाओं के ठुमके देख दिल हार बैठेंगे आप, यूजर्स बोले, कोई तो रोक लो- वीडियो वायरल


सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों डांस वीडियोज का ऐसा तूफान चल रहा है कि हर नया क्लिप देखते ही देखते वायरल हो जा रहा है. इसी कड़ी में दो हसीनाओं का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर जमकर धूम मचा रहा है. यहां इश्कियाउं वहां डिश्कियाऊं गाने पर इन दोनों ने ऐसा धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया कि देखने वाले बस देखते ही रह गए. एनर्जी, एक्सप्रेशंस और ठुमकों का ऐसा तड़का लगा कि लोग कमेंट सेक्शन में दिल, आग और फायर वाले इमोजी बरसाने लगे. वीडियो देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे.

दो हसीनाओं के डांस पर दिल हार बैठा इंटरनेट

इंटरनेट पर यह डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम रील्स से लेकर फेसबुक और यूट्यूब शॉर्ट्स तक हर जगह यही वीडियो ट्रेंड कर रहा है. लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं. वीडियो में दोनों हसीनाएं बेहद स्टाइलिश आउटफिट में नजर आ रही हैं और उनका सिंक इतना परफेक्ट है कि हर स्टेप स्क्रीन पर आग लगा देता है. खास बात यह है कि डांस के दौरान उनके एक्सप्रेशंस इतने दमदार हैं कि गाने के बोल खुद-ब-खुद जिंदा हो जाते हैं.

फेस एक्सप्रेशन और ठुमकों ने लगा दी आग

डांस एक्सपर्ट्स और क्रिएटर्स भी इस वीडियो की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि सिर्फ स्टेप्स ही नहीं बल्कि फेस एक्सप्रेशन और मूवमेंट का तालमेल ही इस वीडियो को खास बनाता है. यहां इश्कियाउं वहां डिश्कियाऊं जैसे मस्ती भरे गाने पर ऐसा डांस करना आसान नहीं होता लेकिन इन दोनों हसीनाओं ने इसे बेहद आसान और नेचुरल बना दिया है. यही वजह है कि यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: Video: कुत्ते ने पकड़ी धर्म की नब्ज! मूर्ति की परिक्रमा करने वाले कुत्ते को पूजने लगे लोग, लगा मेला

यूजर्स बोले, कोई तो रोक लो

सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कोई लिख रहा है कि यह डांस देखकर नजर हटाना मुश्किल हो गया. तो कोई कह रहा है कि इतने शानदार ठुमके बहुत दिनों बाद देखने को मिले. कई यूजर्स ने तो यह तक कह दिया कि यह वीडियो बार-बार देखने लायक है और हर बार कुछ नया महसूस होता है. तो वहीं एक कुछ यूजर्स से तो रहा नहीं गया और उन्होंने लिखा…उफ्फ कोई तो रोक लो इन्हें.  वीडियो को ishasharma_artist नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है.

यह भी पढ़ें: Video: सड़क पर लड़की को छूकर निकली मौत, कुचलने से बाल-बाल बची, देखने वालों की निकल गई चीख!





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading