Hero ने बना दिया ‘असंभव महारिकॉर्ड’, बेच डाली 125 मिलियन मोटरसाइकल


Last Updated:

हीरो मोटोकॉर्प ने 41 सालों में 125 मिलियन यूनिट्स का रिकॉर्ड बनाया और Splendor+, Passion+ व Vida VX2 के स्पेशल लिमिटेड एडिशन लॉन्च किए हैं. कंपनी 48 देशों में सक्रिय है.

Hero ने बना दिया 'असंभव महारिकॉर्ड', बेच डाली 125 मिलियन मोटरसाइकल
नई दिल्ली. 1984 में, भारत के 2W उद्योग में एक नई क्रांति का जन्म हुआ जब हीरो होंडा मोटर्स की स्थापना हुई और कंपनी ने 1985 में CD100 का प्रोडक्शन शुरू किया. अपनी स्थापना के 41 सालों में, अब जिसे हीरो मोटोकॉर्प कहा जाता है, कंपनी ने 125 मिलियन यूनिट्स का असंभव सा दिखने वाला आंकड़ा पार कर लिया. इस माइल स्टोन को सेलेब्रेट करते हुए स्पेशल लिमिटेड एडिशन वर्जन Splendor+, Passion+ और Vida VX2 लॉन्च किए हैं.

हीरो 125 मिलियन एडिशन लॉन्च
41 साल की विरासत में 1987 में, कंपनी ने 1 लाख राइडर्स का आंकड़ा पार किया और 1994 में, कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली Splendor लॉन्च हुई. उसी साल, हीरो होंडा ने 1 मिलियन यूनिट्स का प्रोडक्शन किया. 2001 में Passion ब्रांड का जन्म हुआ और 2005 में, कंपनी ने Pleasure के साथ स्कूटर सेगमेंट में एंटर किया. 2009 में, कंपनी ने 25 मिलियन यूनिट्स का प्रोडक्शन किया.

2011 में बदला नाम
2011 में हीरो होंडा का नाम बदलकर हीरो मोटोकॉर्प हो गया और कंपनी ने 2015 में 50 मिलियन यूनिट्स का मील का पत्थर हासिल किया. 2017 में हीरो ने 75 मिलियन यूनिट्स का माइलस्टोन सेलेब्रट किया और 2020 में हार्ले-डेविडसन के साथ रणनीतिक साझेदारी की. 2021 में हीरो ने 100 मिलियन यूनिट्स का माइल स्टोन छुआ और अब 2025 में कंपनी 125 मिलियन यूनिट्स का मील का पत्थर मना रही है.

homeauto

Hero ने बना दिया ‘असंभव महारिकॉर्ड’, बेच डाली 125 मिलियन मोटरसाइकल



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading