खत्म हुआ इंतजार! काइनेटिक ग्रीन ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक लूना, मिलेगी 140KM की रेंज
Kinetic Green ने ई-लूना प्राइम लॉन्च किया, जिसकी कीमत Rs. 82,490 है. 25,000 यूनिट्स बिक चुकी हैं. 110-140 किमी रेंज, 6 कलर, 300 डीलरशिप नेटवर्क और सालाना Rs. 60,000 तक सेविंग.

ई-लूना मॉडल
यह बाजार में पहले से मौजूद ई-लूना मॉडल की लिगेसी को आगे बढ़ाता है. इसके लॉन्च के कुछ ही महीनों में 25,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं, जिससे शहरी और सेमी-अर्बन क्षेत्रों में यूजर्स का एक बेस स्टैब्लिश हुआ है. यह मील का पत्थर 100cc और 110cc सेगमेंट में ऐसे ऑप्शंस की मांग को बढ़ाता है.
ई-लूना प्राइम के स्पेसिफिकेशन्स
ई-लूना प्राइम में 16-इंच के अलॉय व्हील्स, डिजिटल कलर्ड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ब्राइट एलईडी हेडलैंप हैं. इसमें सिंगल सीट, फ्रंट वाइजर, ट्यूबलेस टायर्स और एक उपयोगी फ्रंट-लोडिंग एरिया है. सिल्वर फिनिश साइड क्लैडिंग, रिम टेप और बॉडी डेकल्स इसे बढ़िया विजुअल अपील देता है. दो वेरिएंट्स मुख्य लाइन-अप का हिस्सा हैं, हर एक की रेंज अलग-अलग है. बायर 110 किलोमीटर और 140 किलोमीटर प्रति फुल चार्ज के बीच चुन सकते हैं. यह 6 कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
