सेगमेंट की सबसे लंबी सीट, 56kmpl का माइलेज, हीरो ने लॉन्च किया नया स्कूटर


Last Updated:

हीरो डेस्टिनी 110 स्कूटर VX और ZX वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ, कीमत 72000 से 79000 रुपये. इसमें 785mm सीट, LED लाइट्स, i3S सिस्टम और 56.26kmpl माइलेज जैसे फीचर्स हैं.

ख़बरें फटाफट

सेगमेंट की सबसे लंबी सीट, 56kmpl का माइलेज, हीरो ने लॉन्च किया नया स्कूटर

नई दिल्ली. नया हीरो डेस्टिनी 110 स्कूटर दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है – VX कास्ट ड्रम और ZX कास्ट डिस्क – जिनकी कीमतें क्रमशः 72,000 रुपये और 79,000 रुपये हैं. सभी कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली की हैं. अपने नियो-रेट्रो स्टाइलिंग, क्लास-लीडिंग माइलेज, सेगमेंट की सबसे लंबी सीट और कंफर्टेबल फीचर्स के साथ, 2025 हीरो डेस्टिनी 110 फैमिली और पहली बार खरीदने वालों को टारगेट करता है.

क्या है नया?
अपडेटेड मॉडल में प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप, क्रोम एक्सेंट्स और एच-आकार की एलईडी टेललैंप शामिल हैं. दिलचस्प बात यह है कि नई डेस्टिनी 110 अपने सेगमेंट में सबसे लंबी सीट ऑफर करती है, जिसकी लंबाई 785 मिमी है. इसमें 12-इंच के फ्रंट और रियर व्हील्स हैं, जिनमें 90/90 फ्रंट और 100/80 रियर टायर्स लगे हैं. स्कूटर में राइडर के लिए पर्याप्त लेगरूम के साथ-साथ ग्लव बॉक्स, बूट लैंप, डिस्क ब्रेक और एनालॉग-डिजिटल स्पीडोमीटर जैसे फीचर्स भी हैं.

वेरियंटएक्स-शोरूम
VX Cast DrumRs 72,000
ZX Cast DiscRs 79,000

कलर ऑप्शन
VX वेरिएंट तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है – मैट स्टील ग्रे, इटरनल व्हाइट और नेक्सस ब्लू, जबकि ZX ट्रिम ग्रूवी रेड, नेक्सस ब्लू और एक्वा ग्रे शेड्स में उपलब्ध है.

इंजन110.9cc
पावर8.7bhp @ 7,250rpm
टॉर्क8.87Nm @ 5,750rpm
माइलेज56.26kmpl
गियरबॉक्सCVT
स्टार्टिंग सिस्टमइलेक्ट्रिक एंड किक स्टार

पावर और परफॉर्मेंस
पावर के लिए, नया हीरो डेस्टिनी 110 स्कूटर 110.9cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड SI इंजन का इस्तेमाल करता है, जो मैक्सिमम 8.07bhp की पावर और 8.87Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें इलेक्ट्रिक और किक स्टार्ट सिस्टम है. ट्रांसमिशन की जिम्मेदारी CVT यूनिट पर है. हीरो के i3S (आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम) से लैस, अपडेटेड डेस्टिनी 110 सेगमेंट में सबसे अच्छी फ्यूल एफिशिएंसी 56.26kmpl ऑफर करता है. इसके सस्पेंशन सेटअप में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर मोनोशॉक यूनिट शामिल हैं.

homeauto

सेगमेंट की सबसे लंबी सीट, 56kmpl का माइलेज, हीरो ने लॉन्च किया नया स्कूटर



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading