ब्रिटिश आर्मी फ्लीट में शामिल हुई इंडिया में बनी ये धांसू ऑफरोडर बाइक, लोहालाट हैं फीचर्स
रॉयल एनफील्ड ने ब्रिटिश सेना के AMA ग्रुप को ट्रेनिंग के लिए चार हिमालयन 450 मोटरसाइकिलें दीं, 1914 से सेना का भरोसा इस ब्रांड पर है, भारत में भी यह नंबर 1 रेट्रो बाइक ब्रांड है.

नई दिल्ली. रॉयल एनफील्ड की यूनाइटेड किंगडम में मौजूद ब्रांच ने ब्रिटिश सेना के साथ एक नई स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप का ऐलान किया है. इस कोलैब के तहत कंपनी सैनिकों को ट्रेनिंग के लिए चार हिमालयन 450 मोटरसाइकिलें देगी. खासतौर पर, कंपनी ने ब्रिटिश आर्मी मोटराइज्ड एडवेंचर (AMA) ग्रुप को अलग-अलग प्रैक्टिस और ट्रेनिंग के लिए मोटरसाइकिलें दी हैं. यह पहला मौका नहीं है जब ब्रिटिश आर्मी ने रॉयल एनफील्ड बाइक्स का इस्तेमाल किया हो, इससे पहले 10 सितंबर को थ्रक्सटन सर्किट में आर्मी मोटरस्पोर्ट डे के लिए पहले ही ऐसा किया जा चुका है.
1914 से कनेक्शन
ब्रिटिश सेना 1914 से रॉयल एनफील्ड मशीनों पर निर्भर रही है, जिसमें द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सैन्य-डिज़ाइन की गई मोटरसाइकिलें, साइकिलें, जनरेटर और एयरक्राफ्ट गन प्रेडिक्टर शामिल हैं. इसमें फ्लाइंग फ्ली बाइक भी शामिल है, जिसका ब्रिटिश सेना के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान है, क्योंकि इसका इस्तेमाल पूरे युद्ध के दौरान किया गया था.
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 अपनी ऑफ-रोड क्षमताओं और मिड-वेट वाले एडवेंचर टूरर डिज़ाइन के कारण ब्रिटिश सेना की ज़रूरतों के अनुकूल है. इसकी परफॉर्मेंस को 452 सीसी सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन का साथ मिलता है जो 8,000 आरपीएम पर 39 एचपी और 5,500 आरपीएम पर 40 एनएम जेनेरेट करता है. इसकी ताकत इसके पर्याप्त मिड-रेंज टॉर्क में निहित है, जो आरामदायक और बढ़िया परफॉर्मेंस ऑफर करता है, जो लंबी दूरी की यात्रा के लिए आदर्श है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
