TVS लाई इंडिया का पहला स्मार्टवॉच इंटिग्रेशन से लैस इलेक्ट्रिक स्कूटर, धड़ाधड़ हो रही सेल


Last Updated:

टीवीएस iQube भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता है, जिसने नॉइज़ स्मार्टवॉच इंटीग्रेशन के साथ इंडस्ट्री-फर्स्ट फीचर पेश किया है और 65000 यूनिट्स बिक चुकी हैं.

ख़बरें फटाफट

TVS लाई इंडिया का पहला स्मार्टवॉच इंटिग्रेशन से लैस इलेक्ट्रिक स्कूटर

नई दिल्ली. टीवीएस भारत में वॉल्यूम के हिसाब से सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता है, जिसका मार्केट शेयर लगभग 35 प्रतिशत है. यह मुख्य रूप से iQube रेंज के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की पॉपुलैरिटी के कारण है, जिनकी अब तक देशभर में 65,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं. टीवीएस iQube ने एक और उपलब्धि हासिल की है, यह स्मार्टवॉच इंटीग्रेशन की पेशकश करने वाला पहला भारतीय स्कूटर बन गया है.

इंडस्ट्री-फर्स्ट स्मार्टवॉच इंटीग्रेशन
हुसूर स्थित इस टू-व्हीलर ब्रांड ने नॉइज़ के साथ मिलकर एक मेड-इन-इंडिया, इंडस्ट्री-फर्स्ट स्मार्टवॉच इंटीग्रेशन किया है. इस इंटीग्रेशन के माध्यम से iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर एक स्पेशल एडिशन नॉइज़ स्मार्टवॉच से कनेक्ट हो सकता है, जिसे वाहन की स्थिति, बैटरी की जानकारी, टायर प्रेशर और सेफ्टी अलर्ट सहित कई महत्वपूर्ण अपडेट्स को रियल-टाइम में ऑफर करने के लिए कस्टमाइज किया गया है.

टीवीएस iQube नॉइज़ स्मार्टवॉच इंटीग्रेशन फीचर्स
टीवीएस iQube नॉइज़ स्मार्टवॉच टीवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर खासतौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी, जिसकी प्रारंभिक कीमत 2,999 रुपये है. स्मार्टवॉच के साथ 12 महीने की नॉइज़ गोल्ड सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में दी जाएगी.

homeauto

TVS लाई इंडिया का पहला स्मार्टवॉच इंटिग्रेशन से लैस इलेक्ट्रिक स्कूटर



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading