Video: “टोल पर मौत का नंगा नाच” खड़ी कार को डंपर ने मारी टक्कर, गाड़ियों के उड़ गए परखच्चे- वीडियो वायरल
शांत सा टोल प्लाजा, कतार में खड़ी गाड़ियां, हाथ में पर्ची लेकर बाहर निकलता एक शख्स और अगले ही पल ऐसा मंजर, जिसे देखकर किसी का भी दिल कांप जाए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सड़क पर होने वाला एक खौफनाक हादसा कैमरे में कैद हो गया है. कुछ सेकंड पहले तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन अचानक पीछे से आए एक बेकाबू डंपर ने पूरे दृश्य को तबाही में बदल दिया. टोल पर खड़ी दो गाड़ियों को डंपर ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उनके परखच्चे उड़ गए. यह वीडियो देखने में इतना डरावना है कि लोग बार-बार इसे देखकर सिहर जा रहे हैं.
टोल पर बेकाबू डंपर ने मारी कार को टक्कर
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक टोल प्लाजा पर दो गाड़ियां आगे की ओर खड़ी हैं. दोनों गाड़ियों के सामने एक व्यक्ति अपनी टोल पर्ची लेकर टोल बूथ से बाहर निकलता है और कुछ कदम आगे खड़ा हो जाता है. तभी अचानक पीछे की ओर से तेज रफ्तार में आता एक डंपर दिखाई देता है. डंपर की रफ्तार इतनी ज्यादा होती है कि ड्राइवर उसे कंट्रोल ही नहीं कर पाता. अगले ही पल डंपर सीधे दोनों खड़ी गाड़ियों में जा घुसता है.
Indian roads are not less than a Final destination movie pic.twitter.com/fBhbr9IoXK
— 🚨Indian Gems (@IndianGems_) January 18, 2026
कार के उड़ गए परखच्चे
टक्कर इतनी जबरदस्त होती है कि दोनों गाड़ियां आगे की ओर उछल जाती हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ियों के पीछे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो जाता है. लोहे के टुकड़े उड़ते नजर आते हैं और टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच जाती है. जिस शख्स के हाथ में टोल पर्ची थी, वह भी कारों के साथ घिसटता हुआ दूर तक चला जाता है. वीडियो अब सोशल मीडया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं
यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स
यूजर्स रह गए हैरान
वीडियो को @IndianGems_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बाप रे हादसा बहुत खतरनाक था. एक और यूजर ने लिखा…बेचारे को पता भी नहीं था कि इतना बड़ा हादसा हो जाएगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अरे किसी की जान तो नहीं गई भाई.
यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
