नए GST रेट्स के बाद कितना सस्ता हुआ होंडा एक्टिवा? यहां देखें सभी होंडा के सभी टू-व्हीलर्स की नई कीमत


Last Updated:

होंडा मोटरसाइकिल्स और स्कूटर्स इंडिया ने 2025 जीएसटी रिफॉर्म्स के तहत एक्टिवा, शाइन, यूनिकॉर्न समेत सभी मॉडल्स की कीमतों में 18,887 रुपये तक की कटौती की घोषणा की है.

ख़बरें फटाफट

नए GST रेट्स के बाद कितना सस्ता हुआ होंडा एक्टिवा? देखें पूरी प्राइस लिस्ट

नई दिल्ली. सरकार के 2025 जीएसटी रिफॉर्म्स का स्वागत करते हुए, होंडा मोटरसाइकिल्स और स्कूटर्स इंडिया ने घोषणा की है कि वह अपने ग्राहकों को नए जीएसटी रेट्स के पूरे बेनेफिट ऑफर करेगा. इसके परिणामस्वरूप, सभी होंडा स्कूटर्स और बाइक्स की कीमतों में 22 सितंबर 2025 से 18,887 रुपये तक की कमी आएगी.

नए जीएसटी रेट्स
नए जीएसटी रेट्स के तहत, 350cc से कम इंजन क्षमता वाले दोपहिया वाहनों पर अब 18 प्रतिशत कर लगेगा, जो पहले 28 प्रतिशत था. इसका मतलब है कि होंडा के लोकप्रिय एक्टिवा स्कूटर, शाइन 125, यूनिकॉर्न और सीडी 350 बाइक्स की कीमतों में महत्वपूर्ण कटौती होगी. हालांकि, 350cc से ऊपर के दोपहिया वाहनों पर अब 40 प्रतिशत कर लगेगा, जो पहले 31 प्रतिशत था.

मॉडलGST प्राइस कट
Activa 110Up to Rs 7,874
Dio 110Up to Rs 7,157
Activa 125Up to Rs 8,259
Dio 125Up to Rs 8,042
Shine 100Up to Rs 5,672
Shine 100 DXUp to Rs 6,256
Livo 110Up to Rs 7,165
Shine 125Up to Rs 7,443
SP 125Up to Rs 8,447
CB125 HornetUp to Rs 9,229
UnicornUp to Rs 9,948
SP 160Up to Rs 10,635
Hornet 2.0Up to Rs 13,026
NX200Up to Rs 13,978
CB350 H’nessUp to Rs 18,598
CB350RSUp to Rs 18,857
CB350Up to Rs 18,887

कितना सस्ता होगा एक्टिवा?
होंडा के सबसे ज्यादा बिकने वाले एक्टिवा 110 स्कूटर की कीमत में अब 7,874 रुपये तक की कटौती हुई है, जबकि एक्टिवा 125 अब 8,359 रुपये तक सस्ता हो गया है. होंडा डियो 110 और 125 की कीमतों में क्रमशः 7,157 रुपये और 8,042 रुपये तक की कमी आई है. होंडा शाइन 100 और शाइन 125 की कीमतों में क्रमशः 5,672 रुपये और 7,443 रुपये तक की कटौती हुई है, जबकि हाल ही में लॉन्च किए गए शाइन 100 डीएक्स की कीमत अब 6,256 रुपये कम हो गई है.

homeauto

नए GST रेट्स के बाद कितना सस्ता हुआ होंडा एक्टिवा? देखें पूरी प्राइस लिस्ट



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading